दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री से प्रशासक नियुक्त करने मांग की

Anil Choubey 14-08-2019 20:41:46


 

               भिलाई//  छत्तीसगढ़  के  मेडिकल कॉलेज मेडिकल काउंसिल के नियमों के अनुसार ना होने के कारण  वहां पढ़ रहे विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में हो गया है चंदूलाल चंद्राकार मेमोरियल हॉस्पिटल एंड कॉलेज ऐसी त्रासदी का शिकार है मेडिकल काउंसिल पिछले 2 सालों से उसे शून्य घोषित कर रखा है अब  उसी कॉलेज के पुराने  छात्र जो एमबीबीएस कर चुके हैं उनको  भी मान्यता नहीं मिल रही है इस दुखद स्थिति में आज चंदूलाल चंद्राकार मेमोरियल हॉस्पिटल एंड कॉलेज के  विद्यार्थी जनदर्शन में कांग्रेस  चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष  राकेश गुप्ता के साथ आज मुख्यमंत्री से मिले और अपनी    वेदना  से  मुख्यमंत्री को अवगत कराया

               अब सवाल ये उठता है कि जब मेडिकल कॉलेज,, मेडिकल काउंसिल शर्तें   पूरी  नहीं कर रहा था था तो पूर्व में उसे क्यों मान्यता दी गई जब मान्यता दी गई है तो समय-समय पर चेतावनी देते हुए कॉलेज को दुरुस्त करा कर रखने की जिम्मेदारी भी मेडिकल काउंसिल की है मैनेजमेंट और मेडिकल काउंसिल  को  उन बच्चों के भविष्य की चिंता होने चाहिए जो आपके द्वारा पूर्व में दी गई मान्यता के अनुसार चिकित्सा शिक्षा का अध्ययन कर रहे थे |

        ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे इस तरह के कालेजों के दुर्दशा पर स्थानीय सरकार को ध्यान देते हुए बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देना चाहिए छात्रों ने अपने आवेदन में कहा है कि ट्रस्ट के भरोसे कॉलेज बर्बाद हो गया है इसलिए प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति कर सरकार कॉलेज  की कमियों को दूर  करें और मेडिकल काउंसिल से मान्यता  प्राप्त कराए ताकि छत्तीसगढ़ में एक मेडिकल कॉलेज जो पिछले कई वर्षों से चल रहा था मान्यता के कारण बंद ना हो जाए और बच्चों का भविष्य खराब ना हो

                 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस गंभीर मामले  को बड़े इत्मीनान से सुनने के बाद आए हुए प्रतिनिधि और  अध्ययनरत विद्यार्थियों को आश्वासन दिया है कि ऐसा नहीं होने देंगे हमें  इस और कोई ठोस कदम जरूर उठाएंगे

                   दुर्ग स्थित स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर स्मृति मेडिकल कॉलेज पिछले 2 वर्षों से मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया से 0 वर्ष घोषित किया गया है जिसके कारण पिछले मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया से 4 वर्ष में मान्यता प्राप्त छात्रों का भविष्य मेडिकल काउंसिल मैं मान्यता ना होने के कारण अधर में है और मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने एमबीबीएस किए हुए छात्रों को इस वर्ष रजिस्ट्रेशन देने से इनकार कर दिया है . यह प्रकरण  छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में लंबित है.  हम आपसे अनुरोध करते हैं कि चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में हो रही कमियों को दूर करने के लिए प्रशासक की उपस्थिति में मेडिकल कॉलेज वे सभी मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया के प्रति मान को दुरुस्त कराया जाए, ताकि मेडिकल कॉलेज को मान्यता मिल सके और छत्तीसगढ़ के लिए चंदूलाल चंद्राकर स्मृति मेडिकल कॉलेज   उपयोगी साबित हो सके, इसके लिए हम मेडिकल कॉलेज में सरकार की ओर से प्रशासक नियुक्त करने का सुझाव देते हैं .

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs