दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

कमिश्नर कार्यालय परिवार द्वारा निवृतमान बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े को दी गई आत्मीय विदाई

Administrator 24-07-2024 22:04:03


***** बस्तर के समग्र विकास एवं अंचल की जनता के हितों प्रति समर्पित दायित्व को किया रेखांकित ****

जगदलपुर, 24 जुलाई 2024/ कमिश्नर कार्यालय परिवार द्वारा स्थानांतरित कमिश्नर श्री श्याम धावड़े को आत्मीय विदाई दी गई। इस दौरान कमिश्नर कार्यालय के सभागार में आयोजित विदाई समारोह में नवपदस्थ कमिश्नर बस्तर श्री डोमनसिंह, कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. सहित सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सर्वे, उपायुक्त श्रीमती माधुरी सोम एवं श्री बीएस सिदार तथा विभिन्न विभागों के संभाग स्तरीय अधिकारी और कमिश्नर कार्यालय परिवार के सदस्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। आरंभ में सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा निवृतमान कमिश्नर श्री श्याम धावड़े को पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं नवपदस्थ कमिश्नर श्री डोमनसिंह को पुष्प भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारियों ने निवृतमान कमिश्नर श्री श्याम धावड़े को स्मृति चिन्ह भेंटकर नए दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

  इस मौके पर निवृतमान कमिश्नर श्री श्याम धावड़े ने अपने सेवाकाल में बस्तर की पदस्थापना को अविस्मरणीय निरूपित करते हुए कहा कि बस्तर से ही शासकीय सेवा आरंभ होने के फलस्वरूप यहां से जीवंत जुड़ाव है। बस्तर की भौगोलिक परिस्थितियों से भली-भांति परिचित होने के साथ ही यहां के लोगों के साथ भावनात्मक सम्बन्ध है। इसी के फलस्वरूप बस्तर के स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य करने का सौभाग्य मिला और बस्तर की जनता के हितों के लिए श्रेष्ठतम कार्य करने का प्रयास किया। उन्होंने बस्तर संभाग में वनाधिकार मान्यता पत्र प्रदाय सहित जनजातीय संस्कृति के आस्था केन्द्रों देवगुड़ी-मातागुड़ी, गोटूल, मृतक स्मारक इत्यादि के संरक्षण की दिशा में किये गए सार्थक पहल को रेखांकित करते हुए कहा कि स्थानीय जनजातीय समुदाय के आर्थिक-सामाजिक विकास हेतु कार्य करने की अपार सम्भावनाएं हैं। यहां के लोगों की बेहतरी के लिए अथक मेहनत करने वाले अधिकारियों को बस्तर की जनता सदैव स्मरण करती है। निवृतमान कमिश्नर श्री श्याम धावड़े ने बस्तर विकास प्राधिकरण के माध्यम से बस्तर के समग्र विकास हेतु किये जा रहे प्रयासों सहित जनजातीय समाज के ताना-बाना पर आधारित पुरखती कागजात एवं विभिन्न जनजातीय समाज के पुस्तकों के प्रकाशन को ऐतिहासिक पहल निरूपित किया। उन्होंने बस्तर में पदस्थ अधिकारियों को यहां की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप दायित्व निर्वहन करने हेतु प्रोत्साहित किया।

  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नवपदस्थ कमिश्नर श्री डोमनसिंह ने कहा कि निवृतमान कमिश्नर श्री श्याम धावड़े बहुत सरल-सहज एवं अनुभवी अधिकारी हैं। यह उनकी कार्य शैली से साबित हुई है। बस्तर के हित में बेहतर काम करने के लिए उनका मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहेगा।

कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. अपनी बस्तर पदस्थापना से ही निवृतमान कमिश्नर के के साथ दीर्घानुभव को साझा करते हुए कहा कि निवृतमान कमिश्नर श्री श्याम धावड़े ने सदैव सजगता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। जिससे बस्तर की जनता के लिए बेहतर से बेहतर परिणाममूलक कार्यों को धरातल पर साकार कर रहे हैं। कलेक्टर श्री विजय ने भविष्य में निरंतर उनके मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्त करते हुए उन्हें नये दायित्व के लिए बधाई दी। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सर्वे, उपायुक्त श्रीमती माधुरी सोम एवं बीएस सिदार तथा वरिष्ठ निज सहायक श्री हरेन्द्र जोशी ने भी निवृतमान कमिश्नर के बस्तर के सर्वांगीण विकास एवं बस्तर की जनता के हितों के प्रति समर्पित दायित्व को रेखांकित किया।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs