रायपुर,/// चौथी बटालियन के माना स्थित शूटिंग रेंज मे आज सुबह राज्य
स्तरीय शूटिंग स्पर्धा का उद् घाटन राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश
चतुर्वेदी जी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने इस खेल के प्रायोजक जिंदल स्टील के अथक
प्रयास की प्रशंसा की। अध्यक्ष प्रदीप टंडन जी को इंगित करते हुए खेल को राज्य मे
निरन्तरता देने के लिए जिंदल की सराहना भी की तथा साधुवाद भी दिया।असोसिएशन के
उन्नत प्रयास की अहमियत को बता एवम खेल भावना के महत्व को बताया। प्रतिभागियों को अच्छे उत्कृष्ट
प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दी।तत्पश्चात संघ के सचिव श्री राकेश गुप्ता ने
धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इस
वर्ष से खिलाडीयो को शूटिंग असोसीएशन द्वारा ऑन लाइन पंजीयन करने की व्यवस्था दी
गई है। प्रतियोगिता २१ अगस्त तक चलेगी। यहाँ से सफल होने वाले खिलाड़ी आसनसोल में
प्रीनेशनल होने वाली प्रतियोगिता मे प्रतिभागी होंगे।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments