दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

एमसीएल की गुफा खदान की मेन राइडिंग दो वषों से ख़राब घोर लापरवाही

AVINASH CHOUBEY 13-07-2024 19:28:20


विशेष संवाददाता अनिल अग्रवाल,

आरोप डीजीएमएस सिर्फ माल काट कर निकला जाते हें

***** मेन राइडिंग को ठीक करने की मांग को लेकर खदान बंद *मैनेजमेंट पर प्रताड़ित करने का आरोप *सेकडो मजदूर का काम बंद आंदोलन *महाप्रबंधक हाय हाय के लगे नारे *****

ब्रजराजनगर13/07/2024//// अपने विभिन्न मांगो को लेकर एमसीएल की तीन मजदूर यूनियन ने गुरुवार को ओरिएंट कोल  एरिया की  खदान नंबर एक तथा दो में सुबह से ही काम बंद आंदोलन किया गुफा खदान में श्रमिको को भीतर ले जाने वाली लिफ्ट (मेन राइडिंग) पिछले दो वर्षो से बंद रहने तथा स्थानीय प्रबंध तंत्र द्वारा मजदूरों को प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाते हुए एमसीएल के तीन मजदूर यूनियनो ने  गुरुवार को ओरिएंट एरिया के खदान नंबर एक तथा दो में सुबह से ही काम बंद आंदोलन किया गया इस अवसर पर सेकडो मजदूर द्वारा ओरिएंट एरिया के महाप्रबंधक हाय हाय के नारे लगाए गए तो वही डीजीएमएस पर भी ध्यान नहीं देकर सिर्फ गेस्ट हाउस में ठहरने ही आते है माल काट कर निकला जाते हें का भी आरोप लगाया गया है इस अवसर पर इंटक के अनित चक्रवर्ती ने कहा की डीजीएमस सिर्फ नाम का ही है

जबकि उन्हें मजदूरों के दुख से कोई सरोकार नहीं है उनके गलत नियमो के कारण हम दुख पा रहे हैं तो वही एचएमएस के कुलमणि दास ने कहा की महाप्रबंधक द्वारा मजदूरों को प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है उन्हे ओवर टाइम नही दिया जाता तथा समय से ज्यादा खटाया जा रहा है ओसीएमएस के पाणुचरण सेठी ने भी गुफा खदान में करीब बीस किलोमीटर आनाजना करने पर मजदूर ज्यादा काम नहीं कर पाने का हवाला देते हुए जल्द मेन राइडिंग बनवाने को कहा तो वही प्रसन्न चौधरी ने कहा की मैनेजमेंट सिर्फ अपना फायदा देख रहा है यदि मजदूर इतना ज्यादा चलेगा तो थक कर काम केसे करेगा जबकि ज्यादा चलने के कारण मजदूर बीमार होकर नागा भी करते है परंतु उन्हें ओवर टाइम की जगह नागा करने का जवाब मांगा जाता है।इसी संदर्भ में ओरिएंट सब एरिया मैनेजर श्री गंगाधर महतो ने कहा की हमने मेन राइडिंग खराब के बाबद ऊपर लिख कर दे दिया है किंतु डीजीमएस के कुछ नियमो तथा कुछ तकनीकी कारणों से यह बन नही पाया लेकिन वर्तमान डीजीएमएस के द्वारा सहमति प्रदान हो चुका है अतः हम अतिसीघ्र इस मसीन को दुरस्त कर मजदूरों को लाने के जाने के लिए तैयार कर लेंगे।मालूम हो विगत दो वर्षो से ऊपर हो गए इस खदान का मेन राइडिंग(मजदूरों को खदान के अंदर लाने ले जाने वाला लिफ्ट)खराब पड़ा हुआ है

किंतु ओरिएंट एरिया के महाप्रबंधक श्री अजय नामजोशी के अनदेखी तथा बेरुखी के कारण रोजाना सेकडो मजदूर को खदान के अंदर करीब बीस किलोमीटर पैदल ही आनाजाना पड़ रहा है जिसके कारण आए दिनों मजदूर बीमार होकर काम में नही आते बतादे की इस खदान में करीब छे सो मजदूर कार्य करते है तो वही रोजाना करीब छे सो टन कोयला उत्पादन भी होता है।किंतु मजदूरों के सेहत तथा कल्याण के काम के नाम पर इस एरिया में सिर्फ खाना पूर्ति ही की जाती है स्थानीय मजदूरों ने एमसीएल के उच्च अधिकारियों तथा कोयला मंत्रालय से इसपर ध्यान देने की मांग की है इस आंदोलन को सफल बनाने में मुख्यतः अनीत चक्रवर्ती,सुभाष जाली,प्रसन्न चौधरी, सूर्या पटेल,सतनाम सिंह,कुलामणि दास,बी सी बरीहा,मकरध्वज प्रधान, खिरोद कुंवर,पाणुचारण सेठी,साधु सिंह,के साथ अनेक मजदूर नेता सामिल थे वही समाचार लिखे जाने तक आंदोलन जारी था जबकि महाप्रबंधक आंदोलन स्थल पर पहुंचे नही थे।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs