रायपुर , 10/07/2024//// पयावरण ऊर्जा टाइम्स, प्रेस क्लब आफ रायपुर एवं रोटरी क्लब आफ रायपुर ईस्ट के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘विश्व जनसंख्या दिवस’’ 11 जुलाई 2024 को मैक कालेज, समता कालोनी में ‘‘जनसंख्या वृद्धि से पर्यावरण एवं प्रकृति पर दुष्प्रभाव एवं संभावित समाधान के मार्ग’’ विषय पर आयोजित जन संगोष्ठी के पूर्व पोस्टर तथा निबंध प्रतियोगिता में 25 स्कूलों के 2000 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
.jpg)
प्रतिभागी छात्र-छात्राओं में विजेता प्रतिभागियों को जन संगोष्ठी के उपरांत सम्मानित किया जावेगा। इसी तारतम्य में 12 महाविद्यालयों के 200 प्रतिभागियों ने अपने-अपने महाविद्यालय में ‘‘भारत की बढ़ती जनसंख्या अपरोक्ष अवसर या परोक्ष आपदा’’ के विषय पर वाद-प्रतिवाद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उनमें से इंटरकालेज प्रतिस्पर्धा हेतु आज 09 जुलाई को 50 छात्र-छात्राओं ने प्रतिस्पर्धा में भाग लिया, जिसका आयोजन साईंस कालेज के अंतर्गत किया गया।





Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments