कानपुर 29/06/2024/// स्पेशल सीजेएम कोर्ट ने कामधेनु ब्रैंड सरिया के डायरेक्टर नवीन जैन को 52 करोड़ रुपए की सीजीएसटी चोरी में जेल भेज दिया है वही विशेष लोक अभियोजन अंबरीष टंडन ने बताया कि डीजीजीआई की लखनऊ यूनिट पिछले तीन दिन से कानपुर में कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी, जहां जांच में कर चोरी के सबूत मिलने के बाद जैन को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

अधिवक्ता अंबरीष टंडन ने बताया कि राधे-राधे इस्पताल प्राइवेट लिमिटेड की साल 2019 में भी टैक्स चोरी पकड़ी गई थी। तब साढ़े तीन करोड़ रुपए का जुर्माना भरकर कंपनी के डायरेक्टर नवीन जैन राहत पा गए थे। आरोप है कि बीते 4 साल से कंपनी में माल बनाकर बिना लिखा-पढ़ी सीधे डीलरों को भेजा जा रहा था। पुख्ता सबूतों के बाद डीजीजीआई की लखनऊ यूनिट ने तीन दिन पहले कानपुर में छापेमारी की थी वही जांच में सबूत मिलने के बाद डायरेक्टर नवीन जैन को गिरफ्तार कर कानपुर के स्पेशल सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया।
डीजीजीआई ने कोर्ट को बताया कि टैक्स चोरी के लेनदेन का मामला करीब 344 करोड़ रुपए है। इस पर 52 करोड़ रुपए का कर दायित्व बनता है वही इस मामले की अगली सुनवाई 9 जुलाई को कोर्ट में होगी।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments