रायपुर, 24 जून 2024// मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के केनाल लिंक रोड स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम और वन मंत्री श्री केदार कश्यप भी मौजूद थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रानी दुर्गावती नारी शक्ति की प्रतीक थी और उन्होंने मुगलों का डट कर मुकाबला किया। हम सभी के लिए गौरव का विषय है कि वो जनजातीय समाज से थी। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती का बलिदान हम सभी देशवासियों को प्रेरित करता है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के केनाल लिंक रोड स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कियामुख्यमंत्री ने वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किएइस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम और वन मंत्री श्री केदार कश्यप भी रहे मौजूदमुख्यमंत्री ने वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए

राजमोहिनी देवी सभा भवन, अंबिकापुर में महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस-परिचर्चा विचार गोष्ठी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का जनजातीय गौरव समाज द्वारा किया गया स्वागत। मुख्यमंत्री ने भगवान शंकर, माता पार्वती, माता महामाया और महारानी दुर्गावती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

समाज के प्रतिनिधियों ने जनजातीय गमछा भेंटकर मुख्यमंत्री का सम्मान किया। उरांव समाज की महिलाओं ने परंपरागत गीतों के साथ मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन। इस मौके पर कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भी मौजूद




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments