********* मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल योग दिवस के अवसर पर रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में किया जा रहा कार्यक्रम का आयोजन इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भी उपस्थित
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास में हुए शामिल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रमयोग की प्राचीन परंपरा हम सभी को स्वस्थ जीवन पद्धति से जोड़ती है: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय योग आयोग के माध्यम से प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा लोगों को योग से जोड़ने के लिए करेगी काम

मुख्यमंत्री अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में हुए शामिल योग न केवल स्वस्थ जीवन के निर्माण के लिए, बल्कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए भी जरूरी ********
रायपुर, 21 जून 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने हजारों लोगों के साथ सामूहिक योग किया और स्वस्थ जीवन-शैली के लिए नियमित योगाभ्यास करने का संदेश लोगों को दिया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह देखकर प्रसन्नता होती है कि जिन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाता है, वह उद्देश्य आज सफल हो रहा है। उन्होंने कहा कि योग का प्रचार और प्रसार आज पूरी दुनिया में हो रहा है। भारत में भी इसे लेकर अद्भुत जागरूकता आई है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जो उत्साह आज यहां पर नजर आ रहा है, वैसा ही उत्साह प्रदेश के सभी जिले, ब्लाक और गांवों में भी है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने संयुक्त राष्ट्र संघ को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का सुझाव दिया था, जिसके परिणामस्वरूप ही पूरे विश्व में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग का अर्थ होता है जोड़ना। योग की प्राचीन परंपरा हम सभी को स्वस्थ जीवन पद्धति से जोड़ती है। योग हमारे मन और मस्तिष्क को आपस में जोड़ता है। योग की प्रक्रिया हमें आध्यात्म और उच्च जीवन मूल्यों से भी जोड़ती है। उन्होंने कहा कि लोग स्व-स्फूर्त योग करने के लिए साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे और सामुहिक योग में शामिल हुए। श्री साय ने कहा कि व्यक्ति से ही समाज का निर्माण होता है। योग केवल स्वस्थ जीवन के लिए ही नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए भी जरूरी है। आज पूरी दुनिया योग के महत्व को समझ रही है और अपना रही है। हमारी सरकार योग आयोग के माध्यम से प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा लोगों को योग से जोड़ने के लिए लगातार काम करेगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे तो आपका विद्यार्थी-जीवन संवर जाएगा। योग से एकाग्रता आती है और याददाश्त बढ़ती है। निश्चित रूप से आपको इसका बड़ा लाभ मिलेगा। योग कार्य करने की क्षमता को बढ़ा देता है। यह तनाव को दूर करता है। जब हम सकारात्मक रहते हुए प्रसन्न भाव से काम करते हैं तो इसका सकारात्मक प्रभाव हमारी कार्यक्षमता में पड़ता है और हमारी छवि अच्छी बनती है, हमारा कैरियर भी संवरता है।
महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कहा कि आज का यह दिन हम सबके लिए गौरव का दिन, स्वाभिमान का दिन है और उल्लास व खुशी का दिन है। आज हम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं और यह तभी संभव हो पाया है जब देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के भगीरथ प्रयास से सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामया, सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत् और वसुधैव कुटुंबकम के भाव को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने पर सहमति दी है। योग कसरत ही नहीं जीवन जीने का तरीका है। योग जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। योग जीवन दर्शन है, योग कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज, स्वस्थ देश और स्वस्थ विश्व के निर्माण के लिए योग को आवश्यक बताते हुए कहा कि योग को जीवन का आधार बनाएं। योग में शरीर मन और आत्मा को जोड़ने का विधान है।

इस अवसर पर विधायक श्री राजेश मूणत, श्री अनुज शर्मा, गुरू खुशवंत साहेब, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, एसएसपी श्री संतोष सिंह, योग आयोग के सचिव श्री पंकज वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, आम नागरिक एवं विद्यार्थी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने का दिया संदेश राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में उमड़े जनसैलाब ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को बनाया खास स्वस्फूर्त लोगों की भागीदारी से दिखी योग की बढ़ती लोकप्रियता "स्वयं और समाज के लिए योग" थीम पर विश्व भर में मनाया जा रहा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक श्री राजेश मूणत, गुरू खुशवंत साहेब, श्री अनुज शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव रहित जीवन का माध्यम है योग- श्याम बिहारी जायसवाल 10 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कृषि उपज मंडी प्रांगण में किया गया सामूहिक योगाभ्यास,5 सौ से अधिक लोग हुए शामिल
कि योग से तनाव दूर होता है>>> श्याम बिहारी जायसवाल

विकासखण्ड मुख्यालयों सहित गांव में भी मनाया गया योग दिवस
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज बलौदाबाजार जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में सामूहिक योगाभ्यास किया गया। जिमसें लगभग 5 सौ से अधिक स्कूली बच्चे सहित गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित जिला प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग से तनाव दूर होता है। यह शारीरिक स्वास्थ्य,मानसिक संतुलन और शान्ति का उत्कृष्ट माध्यम है। योग हमारी आत्मा, सोच और विचार को भी शुद्ध करता है।उन्होंने शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव रहित जीवन का माध्यम योग को बताया। इस दौरान उन्होंने स्वस्थ तन और उत्साहित मन के लिए योग को अपने जीवनचर्या में शामिल करने की अपील की। व्यक्ति को स्वयं योग करने के साथ ही
दशम अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित योगा कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
ग्रीन दुर्ग अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया शुभारंभ उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने स्टेडियम परिसर में मौलश्री और बादाम का पौधरोपण कियाडोर टू डोर निःशुल्क पौधरोपण वाहन को दिखायी हरी झंडी
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित दशम योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा शामिल हुए। मुख्य अतिथि शर्मा के साथ विधायक श्री गजेन्द्र यादव भी योगाभ्यास में शामिल हुए। पतंजलि योगपीठ के श्री जयंत भारती और श्री पंकज शर्मा के मार्गदर्शन में मुख्य अतिथि श्री शर्मा, विधायक श्री यादव, संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, आईजी श्री आर.जी. गर्ग, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी श्री जितेन्द्र शुक्ला, नगर के गणमान्य नागरिक, समस्त विभाग के अधिकारीगण, नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी ने योग के विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किये।
दशम अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
अच्छे स्वास्थ्य और तनाव मुक्त जीवन के लिए वरदान है योग: खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल

दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सर्व मांगलिक सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय सामूहिक योग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री एवं महासमुन्द जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल ने विभिन्न योग मुद्राओं में योगाभ्यास किया। इस अवसर पर विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने भी योगाभ्यास किया। इस वर्ष 2024 की थीम स्वयं एवं समाज के लिए योग हैं।
योग को अपने दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं >>> मंत्री केदार कश्यप
.jpg)
वन मंत्री श्री केदार कश्यप की उपस्थिति में किया गया सामूहिक योगाभ्यास
’स्वयं और समाज के लिए योग’ थीम पर मनाया गया दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप के मुख्य आतिथ्य में आज दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिला नारायणपुर में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। ’स्वयं और समाज के लिए योग’ थीम पर विश्व पटल पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन नारायणपुर के क्रीड़ा परिसर खेल मैदान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री केदार कश्यप सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचरियों और आम नागरिकों ने सवेरे 7 बजे से 8 बजे तक योग किया।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments