रायपुर /// कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद विष्णु देव साय प्रशासनिक ढांचे के अलावा मंत्रियों के कामकाज की विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को भेजने वाले हैं विश्वत सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है कि भाजपा शासित जितने भी राज्य हैं उनमें चुनाव तो जीत गए हैं लेकिन वोटो का परसेंटेज हर विधायक और मंत्री के क्षेत्र में काम हुआ है इसमें उत्तर प्रदेश के बाद छत्तीसगढ़ का नाम सबसे ऊपर है मध्य प्रदेश में भी समीक्षा बैठक चल रही है ,नितिन नवीन ने कुशाभाउ ठाकरे परिषद में जो बैठक ली है उसके बाद से मंत्रियों के कान खड़े हो गए हैं , बैठक में मंत्री और विधायकों के यहां जो वोट परसेंटेज की कमी सामने आई है को लेकर प्रशासन स्तर और संगठन स्तर पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जा रही है रिपोर्ट करीब करीब तैयार हो गई है अब उसकी समीक्षा होना बाकी |

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और संघ प्रमुख ने इस मामले में गहरी चिंता व्यक्त की है कि 2019 में 56% मतदान भाजपा के पक्ष में पड़ा था 2024 में वह घटकर 54 प्रतिशत रह गया इन चार प्रतिशत के घटने से मोदी सरकार भाजपा अपने बल पर बहुमत नहीं ला पाई है इसको लेकर विपक्षी दल लगातार मोदी , भाजपा और संघ पर कटाक्ष कर रहा है जिसका माकूल जवाब ना तो भाजपा के पास है ना संघ के पास है इस बात को संघ मान रहा हैं कि भाजपा का कोर वोटर वोट देने नहीं निकला इस पर भी संघ विचार कर रहा है ऐसा क्या हुआ कि भाजपा का जो कमिटेड वोटर है वह वोट डालने नहीं निकाला और कांग्रेस के पक्ष में सपा के पक्ष में मुसलमान वोटरों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया जिसके परिणाम स्वरूप दोनों ही दालों में अच्छी खासी बढ़त के परिणाम सामने आ गए हैं

छत्तीसगढ़ की राजनीतिक में अब निगम मंडलों के साथ-साथ मंत्रिमंडल में भारी फेर बदल के संकेत दिए जा रहे हैं सूत्रों के हवाले से जानकारी निकाल कर आ रही है कि 30 निगम मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां की जानी है, इसको लेकर हर स्तर पर चर्चा हो चुकी है यह सौगात जिन्हें मिलना है उनके नाम करीब करीब तय हो चुके हैं के अलावा मंत्रिमंडल विस्तार में 6 नए मंत्री शपथ ग्रहण कर सकते हैं बृजमोहन अग्रवाल के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद एक मंत्रालय वैसे भी खाली होने जा रहा है एक पहले से खाली है और चार मंत्रियों के परफॉर्मेंस को देखते हुए उन्हें बदला जा रहा है इन 6 मंत्रियों को केंद्रीय नेतृत्व की अनुशंसा पर चार नएऔर दो पुराने चेहरों को छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी पूरी करने की जिम्मेदारी मिल सकती है




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments