दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

जिला प्रशासन के दिशानिर्देश पर बालको ने कराया छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण

AVINASH CHOUBEY 12-06-2024 09:24:07


बालकोनगर, 12 जून, 2024। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने जिला प्रशासन के दिशा निर्देशानुसार अपने संयंत्र परिसर और चोटिया कोयला खादान में स्कूल के छात्र एवं छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण कराया। विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि तथा देश के औद्योगिक विकास को व्यापक रूप से समझने के लिए शैक्षणिक भ्रमण का कार्यक्रम आयोजित की गई।

कोरबा जिलाधिकारी अजीत वसंत के दिशा-निर्देशन में जिले के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। बच्चे इंजीनियरिंग व विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को देखकर सीख सकें। लगभग 240 छात्रों ने अलग-अलग दल में बालको का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस तरह के भ्रमण से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक और तकनीकी एवं नवाचार की सोच विकसित होगी। क्लासरूम से बाहर जाकर बड़े-बड़े औद्योगिक कार्यस्थल के अवलोकन से शिक्षा के प्रति उनकी अभिरूचि भी बढ़ेगी।

कंपनी में आने वाले सभी विद्यार्थियों को पूरे संयंत्र का भ्रमण कराया जिसमें कंपनी के महत्वपूर्ण कार्यों को विस्तार से बताया गया। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक संयंत्र प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए प्रचालन की जानकारी को समझने का प्रयास किया। बालको के स्मेल्टर, कास्ट हाउस और विद्युत संयंत्र का अवलोकन कर छात्र बेहद प्रभावित हुए। बालको की विभिन्न इकाइयों के अधिकारियों ने छात्रों को बालको के उत्पादन, उत्पादकता और कार्य शैली की विस्तार से जानकारी दी।

छात्रों के संयंत्र भ्रमण पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि युवा हमारे देश के भविष्य हैं। कंपनी भ्रमण से युवाओं के बीच औद्योगिक प्रचालन की समझ विकसित होगी। छात्र कंपनी के नई तकनीक से प्रभावित होकर विज्ञान क्षेत्र से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित होंगे। शैक्षिक भ्रमण से बच्चों में ज्ञान प्राप्त करने के साथ ही नई-नई तकनीकों की विशेषज्ञता के बारे में गहरी समझ तथा आगे चलकर तकीनीकी क्षेत्र में सफलता अर्जित करने में सहायक होगी।

शासकीय हाईस्कूल मदवानी विकास खंड करतला, जिला कोरबा के प्राचार्य बलराज कश्यप ने कहा कि  कहा कि शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के लिए आवश्यक है। विद्यार्थियों को बालको कंपनी में एल्यूमिनियम का उत्पादन, संग्रहण एवं विभिन्न शैक्षिक पहलू पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा संयंत्र से संबंधित किये गए सभी सवालों का सटीक और विस्तारपूर्वक जवाब दिया गया।

विद्यार्थियों ने बताया कि उन्हें बालको संयंत्र में आकर बहुत अच्छा महसूस हुआ। शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से उन्हें एल्यूमिनियम एवं बिजली उत्पादन के सम्बंध में बारीकी से जानकारी प्राप्त हुई। साथ ही बालको में टीम भावना और परस्पर सहयोग जैसे विभिन्न पहलुओ को समझने का अनुभव मिला। बालको के चोटिया कोयला खादान में अन्य छात्र-छात्राओं ने खदान का भ्रमण किया। उन्होंने खुले कोयला खादान का अवलोकन किया जो उनके लिए अभूतपूर्व अनुभव था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को खदान से कोयला उत्खनन के साथ ही आधुनिक तकनीकी मशीनों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs