नई दिल्ली: इन दिनों बायोपिक फिल्मों का जमाना है. बॉलीवुड में महेंद्र सिंह धोनी, पान सिंह तोमर और मैरीकॉम आदि खिलाड़ियों के जीवन पर कई फिल्में बन चुकी हैं. इस क्रम में अगला नम्बर है देश की महान खिलाड़ियों में से एक उड़नपरी पीटी ऊषा. कैटरीना कैफ निभाएंगी पीटी ऊषा का किरदार इस फिल्म के लिए पहले प्रियंका चोपड़ा को फाइनल किया गया था लेकिन अब कैटरीना कैफ फिल्मी पर्दे पर पीटी ऊषा का किरदार निभाएंगी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में कैटरीना कैफ एथलीट पीटी ऊषा का किरदार निभाएंगी.
रेवती एस वर्मा कर रहे हैं डायरेक्ट- इसमें उड़नपरी के नाम से मशहूर पीटी ऊषा के जीवन उनके संघर्ष और सफलता के विभिन्न पहलुओं को बारीकी से दिखाया जाएगा. इस फिल्म को जाने माने मलयालम फिल्मों के निर्देशक रेवती एस वर्मा बना रहे हैं. उन्होंने तमिल की भी कई फिल्मों को डायरेक्ट किया है. पहले प्रियंका चोपड़ा थी को चुना गया था- ये बायोपिक फिल्म कई साल पहले प्रियंका चोपड़ा को ऑफर की गई थी. उस समय प्रियंका चोपड़ा 'मैरी कॉम' की बायोपिक में व्यस्त चल रही थीं. अब फिल्म के लिए कैटरीना के नाम की चर्चा है. यदि सब कुछ ठीक रहा तो कैटरीना के खाते में ये पहली बायोपिक फिल्म होगी!
Comments