नई दिल्ली10/06/2024 /// 18वीं लोकसभा का गठन हो गया है , नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री चुन लिए गए हैं राष्ट्रपति भवन में 9 तारीख को शपथ ग्रहण समारोह में पड़ोसी राज्यों के 7 राष्ट्रीय अध्यक्ष इस गौरवशाली क्षण के गवाह बने हैं पूरे देश से गणमान्य लोगों को आमंत्रण भेजा गया था राष्ट्रपति भवन खचाखच भरा हुआ था मीडिया को विशेष पास का इंतजाम करके राष्ट्रपति भवन में अलग से व्यवस्था की गई थी दिव्यदूत के संपादक होने के नाते मुझे भी आमंत्रण प्राप्त हुआ था शपथ ग्रहण समारोह के गवाह बनने में देश की बड़ी हस्तियां उद्योगपति फिल्म जगत से जुड़े लोग भारत में तमाम राष्ट्र के राजदूत के अलावा अच्छी खासी संख्या में साधु संन्यासियों को भी आमंत्रण किया गया था

18वीं लोकसभा संसद के नेता नरेंद्र मोदी एनडीए के नेता चुने गए और तीसरी बार उन्होंने प्रधानमंत्री की शपथ ग्रहण की है अपने जम्मो मंत्रिमंडल के 71 सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई है जिसमें 30 कैबिनेट मंत्री 36 राज्य मंत्री के अलावा 5 स्वतंत्र राज्य मंत्री भी बनाए गए हैं सहयोगी दलों से 11 मंत्री बनाए गए हैं जिसमें पांच कैबिनेट मंत्री दो राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार चार राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त मंत्री हैं 71 मंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला दिया जाए तो इस बार 72 मंत्रियों के साथ राष्ट्रपति महोदया ने मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाते हुए 71 मंत्रियों को देश सुचारू रूप से चलने के जिम्मेदारी सौंप दी है

आइए एक नजर डालते हैं उन प्रदेशों पर, जहां से आने वाले नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है..
राजनाथ सिंह (कैबिनेट मंत्री) हरदीप सिंह पुरी (राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री) जयंत चौधरी (राज्यसभा, स्वतंत्र प्रभार, राज्यमंत्री) जितिन प्रसाद (राज्य मंत्री) पंकज चौधरी (राज्य मंत्री) अनुप्रिया पटेल (राज्य मंत्री) एसपी सिंह बघेल (राज्य मंत्री) कीर्तिवर्धन सिंह (राज्य मंत्री) बीएल वर्मा (राज्य मंत्री) कमलेश पासवान (राज्य मंत्री)
जीतनराम मांझी (हम, कैबिनेट मंत्री) राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (जेडीयू, कैबिनेट मंत्री) गिरिराज सिंह, (कैबिनेट मंत्री) चिराग पासवान (एलजेपी- रामविलास, कैबिनेट मंत्री) रामनाथ ठाकुर (राज्यसभा, राज्यमंत्री) नित्यानंद राय (राज्य मंत्री) सतीश दुबे (राज्यसभा, राज्य मंत्री) राजभूषण चौधरी
अमित शाह (कैबिनेट मंत्री) जेपी नड्डा (राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री) सुब्रह्मण्यम जयशंकर (राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री) मनसुख मंडाविया (कैबिनेट मंत्री) सीआर पाटिल (कैबिनेट मंत्री) नीमूबेन बमभानिया (राज्य मंत्री)
नितिन गडकरी (कैबिनेट मंत्री) पीयूष गोयल (कैबिनेट मंत्री) प्रताप राव जाधव (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार) रामदास अठावले (राज्यसभा, राज्य मंत्री) रक्षा खड़से (राज्य मंत्री) मुरलीधर मोहोल (राज्य मंत्री)
शिवराज सिंह चौहान (कैबिनेट मंत्री) डॉ. वीरेंद्र कुमार (कैबिनेट मंत्री) ज्योतिरादित्य सिंधिया (कैबिनेट मंत्री) एल मुरुगन (राज्यसभा, राज्य मंत्री) दुर्गादास उइके (राज्य मंत्री) सवित्री ठाकुर (राज्य मंत्री)
निर्मला सीतारमण (राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री) एचडी कुमारस्वामी (जेडीएस, कैबिनेट मंत्री) प्रह्लाद जोशी (कैबिनेट मंत्री) वी सोमन्ना (राज्य मंत्री) शोभा करांदलाजे (राज्य मंत्री)
मनोहर लाल (कैबिनेट मंत्री) राव इंद्रजीत सिंह (राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार) कृष्णपाल गुर्जर (राज्य मंत्री)
धर्मेंद्र प्रधान (कैबिनेट मंत्री) जुएल ओरांव (कैबिनेट मंत्री) अश्विनी वैष्णव (राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री)
सर्बानंद सोनेवाल (कैबिनेट मंत्री) पवित्रा मार्गेरिटा, (राज्यसभा, राज्यमंत्री)
राममोहन नायडू (टीडीपी, कैबिनेट मंत्री) चंद्रशेखर पेम्मासानी (टीडीपी, राज्य मंत्री) भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा (राज्य मंत्री)
भूपेंद्र यादव (कैबिनेट मंत्री) गजेंद्र सिंह शेखावत (कैबिनेट मंत्री) अर्जुन राम मेघवाल (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार) भागीरथ चौधरी (राज्य मंत्री)
अन्नपूर्णा देवी (कैबिनेट मंत्री) संजय सेठ (राज्य मंत्री)
किरण रिजिजू (कैबिनेट मंत्री)
जी किशन रेड्डी (कैबिनेट मंत्री) बंडी संजय कुमार (राज्य मंत्री)
जितेंद्र सिंह (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार)
श्रीपद यशो नाइक (राज्य मंत्री)
शांतनु ठाकुर (राज्य मंत्री) सुकांता मजूमदार (राज्य मंत्री)
सुरेश गोपी (राज्य मंत्री) जॉज कुरियन ( राज्य मंत्री)
अजय टम्टा (राज्य मंत्री)
रवनीत सिंह बिट्टू (राज्य मंत्री)
तोखन साहू (राज्य मंत्री)
हर्ष मल्होत्रा (राज्य मंत्री)





Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments