रेत चोरी व आदिवासी ग्रामीणों पर जानलेवा हमला का प्रयास एफआईआर,कड़ी कार्यवाही की मांग.......
सुकमा 06/06/2024/// ठेकेदार माफिया द्वारा रेत चोरी मामले को ग्रामीणों ने बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर और थाना प्रभारी केलापाल को लिखित शिकायत कर एफआईआर दर्ज व मामले में निपक्ष जांच कर ठेकेदार पर कार्यवाही की मांग ग्रामीणों ने किया हैं। ज्ञात हो की बीते कुछ समय से लगातार ग्राम पंचायत केरलापाल अंतर्गत शबरी व मलगेर नदी के पुल से दिन रात माफिया ठेकेदार द्वारा रेत चोरी कर दोहन किया जा रहा है। ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को शिकायत करते हुए यह भी गंभीर आरोप लगाया हैं कि ठेकेदार द्वारा ग्रामीणों पर वाहन से कुचलने का भी प्रयास किया है। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मामले में एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

आरोप यह भी है की कई बार ग्रामीणों द्वार अवैध रेत खनन करते हुए ठेकेदार को रंगेहंथो पकड़ा गया लेकिन विभाग के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया गया। केम्प निर्माण का हवाला देकर हर बार मामले को दबाने का प्रयास किया जाता रहा हैं। और जब स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अवैध खनन से ठेकेदार को रोका जाता है तो पैसे का प्रलोभन देकर बचने का प्रयास किया गया। मना करने की स्तिथि में ठेकेदार माफिया के इशारे पर हाइवा वाहन चालकों द्वारा कुचलकर दबाके मारने का प्रयास किया गया। रेत चोरी राकने हेतु प्रशासन को चेताया गया।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments