कोरबा // बिजली उत्पादन के लिए प्रख्यात कोरबा जिले में बिजली समस्या को
लेकर नागरिकों में भारी आक्रोश होता है विपक्षी के नेता से लेकर तमाम राजनीतिक दल
यह कहते हुए नहीं थकते थे चिराग तले अंधेरा है जहां बिजली का उत्पादन होता है वहीं
बिजली की आंख मिचौली कटौती लो वोल्टेज की समस्याएं खड़ी हुई है इस समस्या को निदान
करने के लिए छत्तीसगढ़ बिजली विभाग ने व्यापक रूप से सर्वे किया और पाया कि
जनसंख्या के आधार पर और बिजली की मांग को देखते हुए यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर बहुत
ही कमजोर है जिस पर कभी ध्यान ही नहीं दिया गया इस बार विद्युत मंडल के अध्यक्ष
शैलेंद्र शुक्ला ने अधिकारियों से विशेष योजना बनाकर क्षेत्र की लो वोल्टेज समस्या
को दूर करने के निर्देश दिए इसी कड़ी में सबसे ज्यादा लो वोल्टेज की मार झेल रहे छुरी ब्लॉक के 15 वार्डों में 27 नए ट्रांसफार्मर लगाने का आदेश हो
गया है जो आईपीडीएस योजना के तहत खर्च होंगे जिसकी लागत 2 करोड़
60 लाख से ऊपर ऊपर होगी इसके लिए कल विधिवत भूमि
पूजन भी हो गया है
विद्युत
लाइन विस्तार में सुधार का कार्य के भूमि पूजन को नगर पंचायत अशोक देवांगन द्वारा
किया गया है 350 नग पीसीसी पोल एसबीएम पोल लगाए जाएंगे जिसके साथ ही एलटी लाइन के
केवल को बदला जाएगा नगर के अंदर जितने भी क्षतिग्रस्त खंभे हैं उन्हें बदला जाएगा
एवं सार्वजनिक स्थानों पर विद्युत लाइन का विस्तार किया जाएगा प्रत्येक मोहल्ले में अब घर घर
बिजली पहुंचेगी तथा 15 वार्ड में
व्याप्त लो वोल्टेज की समस्या दूर होगी इस अवसर पर विनोद अग्रवाल जयवर्धन सिंह
बालकृष्ण नेताओं विनय दुबे राजकुमार अग्रवाल अरुण देवांगन मौजूद थे ग्राम पंचायत
छुरी को नगर पंचायत का दर्जा देने के बाद महानगरी विकास की योजनाएं तैयार की जा
रही है किंतु अभी भी नगर पंचायत के कुछ वार्ड ऐसे हैं जो पूरी तरह ग्रामीण
पृष्ठभूमि के हैं अभी भी वार्ड में बिजली की समस्या वैसे ही बनी हुई है जो अब दूर हो जाएगी




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments