रायगढ़// ओपी जिंदल विश्वविद्यालय को
यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया है दिल्ली में आयोजित 14वें वर्ल्ड एजुकेशन सम्मिट 2019 में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ
आरडी पाटीदार ने विश्वविद्यालय की ओर से अवार्ड प्राप्त किया इस अवसर पर डॉ
पाटीदार ने कहा कि देश के नए विश्वविद्यालयों के बीच अपना अलग मुकाम बना कर ओपी
जिंदल विश्वविद्यालय को यह सम्मान प्राप्त होना गौरव की बात है डॉ पाटीदार ने कहा कि
विश्वविद्यालय की स्थापना से ही विश्वविद्यालय छात्र हितों के उज्जवल भविष्य के लिए कार्य
करता रहा है विश्वविद्यालय को यह सम्मान स्टील टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट के क्षेत्र में
उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने की अपनी विशेष पहचान को मिला है अवॉर्ड प्राप्ति के
बाद डॉक्टर पाटीदार ने विश्वविद्यालय के तमाम कर्मचारियों और छात्रों को बधाई देते
हुए कहा है यह परिणाम सभी के प्रयासों से प्राप्त हुआ है
डॉक्टर
पाटीदार ने कहा है कि विकास की ओर बढ़ते भारत को बदलने के लिए छात्रों के पास कौशल
मुख्य दक्षता जैसी तकनीक प्रबंधन ज्ञान ,डिस्टल साक्षरता, महत्वपूर्ण सोच और समस्या को
सुलझाने के दृष्टिकोण का एक माद्दा होना चाहिए ओपी जिंदल विश्वविद्यालय के छात्रों
के अंदर स्किल सेट एवं मूल्य आधारित सामग्रियों के लिए कार्य करने के लिए
प्रतिबद्ध है इसी का परिणाम है वर्ल्ड एजुकेशन सीमेंट में सम्मानित किया गया है




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments