मौसम विभाग ने किया सावधान
दुर्ग 30/05/2024///छत्तीसगढ़ में लू से मनरेगा में काम कर रही महिला मजदूर की मौत हो गई है। मृतक का नाम नाम भद्रा बाई ठाकुर बताया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्ग में भीषण गर्मी की वजह से मनरेगा में कार्य करने वाली महिला मजदूर की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है।छत्तीसगढ़ के दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर में मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी कर दिया है। पिछले 24 घंटे में गर्मी ने इस साल के अब तक के रिकॉर्ड तोड़ दिये है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री मुंगेली जिले में दर्ज किया गया।वहीं राजधानी में 46 डिग्री, रायगढ़ में 46.3, सूरजपुर में 45.4, दुर्ग में 44.6, कोरबा में 44.5, महासमुंद में 46.7 डिग्री और बिलासपुर में 46.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में 43.5, राजनांदगांव में 45.0, कांकेर में 41.2, नारायणपुर में 40.1 और जगदलपुर में 38.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments