दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

बस्तर कि डोकरा कला बनी एनएमडीसी स्टील (एनएसएल) लोगो की शान >> अमिताव मुखर्जी सीएमडी (अतिरिक्त प्रभार)

AVINASH CHOUBEY 26-05-2024 15:11:09


प्रथम वार्षिक योजना बैठक नागनर स्टील प्लांट में संपन्न

जगदलपुर/नगरनार। 26 मई 2024 ///   लोगो (logo) किसी संगठन की पहचान स्वरूप से कहीं अधिक होता है - यह उसकी आकांक्षाओं का प्रतीक बन उन मूल्यों को दर्शाता है जिन्हें संगठन संजोता है। एनएमडीसी से अलग होने के बाद एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (एनएसएल) के लिए एक अलग लोगो की आवश्कता उभर कर सामने आयी थी।

एनएसएल के सीएमडी (अतिरिक्त प्रभार) श्री अमिताव मुखर्जी ने 22 मई 2024 को नगरनार स्टील प्लांट में एनएसएल के निदेशक (तकनीकी) श्री विनय कुमार, एनएसएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री बी विश्वनाथ, एनएसएल के कार्यकारी निदेशक एवं नगरनार स्टील प्लांट के मुखिया श्री के प्रवीण कुमार, और एनएसएल के वरिष्ठ अधिकारीयों और यूनियन प्रतिनिधियों  की उपस्थिति में एनएमडीसी स्टील लिमिटेड के लोगो का अनावरण किया।

इस अवसर पर   मुखर्जी ने कहा, "एनएसएल का लोगो यह दर्शाता है की हम कौन हैं। छत्तीसगढ़ की डोकरा कला को खूबसूरती से लोगो में शामिल करना इस बात का प्रमाण है के मूलरूप से हमारी पहचान बस्तरिया (छत्तीसगढ़ में बस्तर क्षेत्र के) है और यह हमारी समृद्धता को उजागर करता है क्योंकि यह हमारे गौरव का प्रतिक है।  यह हमारी सांस्कृतिक विरासत है जिससे हम स्थानीय समुदाय के साथ मजबूत संबंध साझा करते हैं। प्रकृति, प्रौद्योगिकी, संस्कृति और स्थिरता यह सभी एनएसएल स्टील के धागे से सहज रूप से लोगो में जुड़े नज़र आते हैं।"

उन्होंने  इस लोगो को  उच्च गुणवत्ता वाले टिकाऊ हॉट रोल्ड कोइल के ज़रिये  इस्पात उद्योग के भविष्य को बनाने के एनएसएल के मिशन का एक जीवंत प्रतिनिधित्व बताया और कहा कि "यह 'आत्मनिर्भर भारत'  पहल के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है, जो भारत के बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है।“

एनएमडीसी स्टील लिमिटेड का लक्ष्य: वर्तमान Q2 में वित्तीय स्थिरता  

 

प्रथम वार्षिक योजना बैठक नागनर स्टील प्लांट में संपन्न

वर्तमान वित्तीय वर्ष में कंपनी की स्थिति को मजबूत करने की रणनीति बनाने के लिए एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (एनएसएल) की पहली वार्षिक योजना बैठक 23 मई 2024 को नगरनार स्टील प्लांट में आयोजित की गई। एनएसएल के कार्यवाहक सीएमडी श्री अमिताव मुखर्जी की अध्यक्षता में हुई बैठक में श्री विनय कुमार, निदेशक, तकनीकी, श्री बी विश्वनाथ, मुख्य सतर्कता अधिकारी, , श्री के प्रवीण कुमार, कार्यकारी निदेशक और प्रमुख नगरनार स्टील प्लांट के साथ श्री ए.के. पाढ़ी, कार्यकारी निदेशक, वाणिज्यिक, एनएमडीसी भी उपस्थित थे।

देर रात तक चली बैठक में सभी विभागों ने वर्तमान वित्तय वर्ष के लिए अपने-अपने विभाग की गतिविधियों और योजनाओं का ख़ाका पेश किया। बोर्ड के सदस्यों ने उचित दिशा निर्देश दिए और कंपनी की समग्र नीति के अनुरूप उनके व्यावसायिक दृष्टिकोण को बेहतर ढंग से ढाला। साथ साथ बोर्ड के सदस्यों ने नगरनार स्टील प्लांट को निरंतर समर्थन का आश्वासन भी दिया।

 मुखर्जी ने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 'ब्रेक इवन', याने न नफा न नुक़सान, की स्थिति में पहुंचने के लिए हमें अपनी सभी गतिविधियों को संरेखित करना है ताके हम जल्द ही मुनाफ़े की तरफ अपनी नज़र जमाएं। श्री मुख़र्जी ने विश्वास जताया कि "जिस टीम ने बार-बार शानदार और उम्मीदों से बढ़कर उत्कृष्ट कार्य का प्रदर्शन किया हो, वही यह उपलब्धि भी हासिल कर सकती है।"

उन्होंने कहा कि चूँकि नगरनार स्टील प्लांट के एचआर कॉइल को देश भर के उपभोक्ता क्षेत्रों द्वारा बहुत अच्छी तरह से स्वीकार किया गया है, इसलिए अब यह हमारी ज़िम्मेदारी है की हम बेहतरीन क्वालिटी एचआर कॉइल का उत्पादन कर समय पर उसकी डिलीवरी भी सुनिश्चित करें। जहाँ उन्होंने  एक  तरफ ग्राहकों की बढ़ती अपेक्षाओं को पूरा करने की चुनौतियों पर जोर दिया वहीँ उन्होनें सुरक्षा मानकों के पालन के महत्व को भी रेखांकित किया।

निदेशक तकनीकी श्री विनय कुमार ने निर्धारित समय सीमा के अनुसार सभी कार्यों को संपन्न करने के महत्व पर जोर दिया और यह विश्वास भी जताया के नगरनार स्टील प्लांट की टीम हमेशा की तरह अपना लक्ष्य प्राप्त करेगी।  अपने सम्बोधन में श्री बी विश्वनाथ ने छोटे-मोटे मुद्दों से ऊपर उठकर एक टीम के रूप में काम करने की सार्थकता पर जोर दिया।

श्री के प्रवीण कुमार ने गणमान्य अतिथियों के मार्गदर्शन के लिए उनका आभार माना और उन्हें आश्वासन दिया के स्टील प्लांट की टीम बस्तर का नाम ऊँचा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs