कोरबा 21/05/2024/// गर्मी से लोगों को राहत और मौज-मस्ती के लिए निगम की ओर से चालू किया गया वेवपूल अब विवाद का कारण बन रहा है। रविवार को वेवपूल में स्नान के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। महिलाओं ने बाल पकड़कर एक-दूसरे से जमकर मारपीट की। वहीं अब मारपीट का यह वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
कोरबा नगर निगम की ओर से सीएसईबी चौक के पास स्थित अप्पू गार्डन में वेवपूल का संचालन किया जाता है। आम लोगों के लिए वेवपूल को तीन दिन के लिए खोला जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए लोग बड़ी संख्या में वेवपूल के करीब पहुंच रहे हैं।
रविवार को अप्पू गार्ड के मेन गेट पर वेवपूल में जाने के लिए युवकों की लंबी कतार लगी थी। इन्हीं में से एक समूह वेव पूल में स्नान के बाद आपस में भिड़ गया। समूह में शामिल महिलाएं आपस में भिड़ गई। महिलाएं एक-दूसरे का बाल पकड़कर खींचने लगी।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments