दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

राजनीतिक हिटमैन बच नहीं पाएगा>>> स्वाति मालीवाल

AVINASH CHOUBEY 18-05-2024 09:46:10


नरेन्द्र कुमार वर्मा

दिव्यदूत ब्यूरोचीफ, नई दिल्ली

   नई दिल्ली 18/06/2024/// आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा हैं कि उनके साथ मारपीट का अपराध करने वाला राजनीतिक हिटमैन बच नहीं पाएगा। भगवान सब देख रहा है सच्चाई दुनिया के सामने आएगी। देश में किसी मुख्यमंत्री के आवास पर उसी की पार्टी की राज्यसभा सांसद को बुरी तरह से पिटने का यह शायद पहला मामला है। जी हां आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ 13 मई के दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर मारपीट की गई। और उन्हें गंदी-गंदी गालियां दी गई। स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार ने उनके साथ बुरी तरह से मारपीट की। दिल्ली पुलिस को दिए बयान में उन्होंने कहा कि विभव कुमार ने उन्हें लातों से मारा उन्हें सात-आठ थप्पड़ मारे। उनकी छाती, पेट और शरीर के निचले हिस्सों पर लात मारी गई। उनका सिर मेज पर पटका और उनकी शर्ट फाड़ डाली। स्वाति ने बताया कि वह लगातार मदद के लिए चिल्ला रहीं थीं मगर मुख्यमंत्री निवास में कोई उन्हें बचाने के लिए नहीं आया।

बीते दिनों 31 जनवरी के दिन ही स्वाति मालीवाल ने राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली थी। उसके बाद आम आदमी पार्टी के अंदर राजनीति का घटनाक्रम बहुत तेजी के साथ बदला। अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले के आरोप में जेल जाना पड़ा। जेल से केजरीवाल को मिली सशर्त जमानत के बाद स्वाति मालीवाल प्रकरण बहुत तेजी के साथ घटित हुआ। दिल्ली के राजनीतिक हलकों में चर्चा हैं कि जिस अधिवक्ता के माध्यम से अरविंद केजरीवाल को जमानत प्राप्त हुई। उन्हें केजरीवाल दिल्ली से राज्यसभा में भेजना चाहते थे। कहा जाता हैं कि इसके लिए उन्होंने अपनी सांसद स्वाति मालीवाल से त्यागपत्र देने के लिए कहा। सूत्रों का कहना हैं कि इसके लिए केजरीवाल ने स्वाति मालीवाल को अपने आवास पर बुलाया। जहां उनके निजी सचिव विभव कुमार ने उनसे पहले से तैयार त्यागपत्र पर हस्ताक्षर करने को कहा। मगर स्वाति मालीवाल ने त्यागपत्र देने के मुद्दे को सिरे से खारिज कर दिया। जिसके बाद विभव कुमार ने उन्हें गंदी-गंदी गालियां देते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। दिल्ली पुलिस ने स्वाति मालीवाल के बयान के आधार पर विभव कुमार के खिलाफ आईपीएस की धारा 323,354,504 और 509 के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है।

इससे पहले स्वाति मालीवाल पर हुए हमले के खिलाफ आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने एक प्रेस कांफ्रेस भी की थी। संजय सिंह ने अपनी प्रेस कांफ्रेस में स्वीकार किया कि विभव कुमार ने स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट की है जिनके खिलाफ केजरीवाल सख्त कदम उठाएंगे। मगर संजय सिंह के बयान के अगले ही रोज विभव कुमार और संजय सिंह को साथ लेकर अरविंद केजरीवाल लखनऊ जा पहुंचे। वहां जब संजय सिंह और केजरीवाल से पत्रकारों ने स्वाति मालीवाल प्रकरण पर सवाल किए तो केजरीवाल और संजय सिंह बगले झांकने लगे।

स्वाति ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि “हर बार कि तरह इस बार भी इस राजनीतिक हिटमैन ने खुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी है। अपने लोगों से ट्वीट्स करवाके आधि बिना संदर्भ की वीडियो चलाके इसे लगता है ये इस अपराध को अंजाम देके खुद को बचा लेगा। कोई किसी को पीटते हुए वीडियो बनाता है भला। घर के अंदर की और कमरे की सीसीटीवी फुटेज की जांच होते ही सत्य सबके सामने होगा जिस हद तक गिर सकता है गिर जा। भगवान सब देख रहा है। एक ना एक दिन सब की सच्चाई दुनिया के सामने आएगी”। सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना के बाद दिल्ली पुलिस उन्हें लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंची जहां उनके साथ हुई मारपीट की घटना को रीक्रिएट किया गया। इसके बाद स्वाति मालीवाल ने तीस हजार कोर्ट जाकर अदालत के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। दूसरी तरफ दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट के अरविंद केजरीवाल के इशारे पर की गई। अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक चरित्र इस घटना के बाद दिल्ली और देश की जनता के सामने उजागर हो चुका है।

वहीं अरविंद केजरीवाल स्वाति मालीवाल के मुद्दे पर कोई भी जवाब देने से बच रहे हैं। जबकि उनके मंत्रीमंड़ल में सहयोगी मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि स्वाति मालीवाल बीजेपी का मोहरा है। आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर डैमेज कंट्रोल की पुरजोर कोशिश में जुटी है। मगर स्वाति मालीवाल के सख्त तेवर देखने के बाद पार्टी ने उन पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं। उनके खिलाफ घटित हुई घटना के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार को नोटिस दिया है। वहीं दिव्यदूत को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी भी स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना के वक्त मुख्यमंत्री आवास में मौजूद थे।सूत्रों की माने तो विभव कुमार ने मुख्यमंत्री के इशारे पर ही स्वाति मालीवाल के साथ अशोभनिय व्यवहार किया। दिल्ली पुलिस इस मामले में मुख्यमंत्री आवास पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने सभी सीसीटीवी फुटेज को भी अपने कब्जे में ले लिया है। स्वाति मालीवाल अपने साथ हुई मारपीट की घटना पर किसी भी हाल में यूटर्न लेने के मूड में नहीं है। दूसरी तरफ केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने भी स्वाति मालीवाल के खिलाफ काउंटर एफआईआर दर्ज कराई है।

(लेखक दिव्यदूत के नई दिल्ली ब्यूरोचीफ हैं)  

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs