दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

भाजपा की डबल इंजन सरकार से ही ओडिशा का तेज गति से विकास संभव >> विष्णु देव साय

AVINASH CHOUBEY 11-05-2024 19:35:34


****** ओडिशा को नवीन बाबू नहीं कोई और चला रहा है बीजेडी सरकार ने ओडिशा में मोदी सरकार की जनहितैषी योजनाओं को रोका मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के कालाहांडी में ली दो जनसभा ******

नुआपाड़ा/कालाहांडी ////  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज उड़ीसा में दो सभाएं ली। यहां उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पंद्रह साल तक भाजपा की सरकार थी, लेकिन पांच साल के लिए कांग्रेस ने सत्ता संभाली तो भ्रष्टाचार को जमकर बढ़ावा मिला। लेकिन अब फिर छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार है। जिसके कारण प्रदेश में द्रुत गति से विकास हो रहा है। इसी तरह के विकास के लिए उड़ीसा में भी डबल इंजन की सरकार होनी चाहिए।

श्री साय ने कहा कि यहां चौबीस वर्षों से नवीन पटनायक की सरकार है, मगर दुर्भाग्य कि कि वो यहाँ के किसान, मजदूर, गरीबों की भावनाओं को समझने में विफल रहे हैं। लोग कहते हैं कि ओडिशा की सरकार को नवीन बाबू नहीं कोई पांडियन चला रहा है। यह बड़ी विचित्र बात है।

कालाहांडी लोकसभा के नुआपाड़ा और जूनागढ़ में जनता के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री साय ने बीजेडी सरकार को घेरते हुए कहा कि ओडिशा में खनिज सम्पदा, वन सम्पदा भरपूर है। यहाँ की मिट्टी उर्वरा शक्ति से भरपूर है, यहाँ मेहनतकश किसान हैं। लेकिन ओडिशा का जैसा विकास होना था, उन्नति होना था वैसा नवीन बाबू की सरकार ने नहीं किया। उल्टे केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं को यहाँ लागू होने रोका।

उन्होंने केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना का लाभ आम आदमी को न मिलने का आरोप लगाया और कहा बीजेडी सरकार ने केंद्र की योजना का नाम बदलकर बीजू स्वास्थ्य योजना कर दिया। लेकिन राज्य के प्राइवेट हॉस्पिटल में इसका लाभ गरीबों को नहीं मिलता है। यह दुर्भाग्यजनक है।

गिनाए डबल इंजन सरकार के फायदे

छत्तीसगढ़ की अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सीएम ने कहा कि मात्र 4 महीने में उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी, 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया,  21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी और अंतर की राशि 13,320 करोड़ रुपए 24.72 लाख किसानों को देने का काम किया। उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने के पहले सप्ताह में 70 लाख से ज्यादा माताओं-बहनों के खातों में एक-एक हजार रुपए की सहायता राशि देने की भी बात भी कही।

आदिवासी विरोधी हैं बीजेडी और कांग्रेस

विष्णु देव साय ने कहा कि कांग्रेस और बीजद ने आदिवासियों का कोई विकास नहीं किया। उसे केवल बंधुआ मजदूर समझा, वोट बैंक समझा। जबकि भाजपा ने आदिवासियों का भरपूर सम्मान किया, कर रही है और आगे भी करेगी। उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय अटल जी ने आदिवासियों के हित के लिए अलग से आदिम जाति कल्याण मंत्रालय बनाया, जहाँ आदिवासी मंत्री पदभार संभालते हैं और बजट की कोई कमी नहीं होती है। आज आपके ओडिशा की एक आदिवासी परिवार की बेटी, बहन द्रौपदी मुर्मू जी देश की राष्ट्रपति हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का दायित्व नरेंद्र मोदी जी ने मुझे सौंपा है। इसलिए हम कह सकते हैं कि आदिवासियों का हित भाजपा में ही सम्भव है। क्योंकि भाजपा में लोकतंत्र है, कार्यकर्ताओं का सम्मान है। जबकि अन्य पार्टियों में परिवारवाद है, अयोग्य लोग ही पार्टी में अपना प्रभुत्व चला रहे हैं।

विक्रम केशरी देव मेरे साथी सांसद रहे - साय

सीएम साय ने कहा कि कालाहांडी लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी मालविका देवी जी हैं। इनके ससुर विक्रम केशरी देव जब सांसद थे तो मैं भी सांसद था। हम लोग एक साथ सांसद के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने आगामी 13 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर मालविका देवी को जिताने का आग्रह जनता से किया।

छत्तीसगढ़ और ओडिशा का अटूट रिश्ता

श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा का आपस में अटूट रिश्ता है। छत्तीसगढ़ के लोग महाप्रभु जगन्नाथ के भक्त हैं। हर साल रथयात्रा का आयोजन करते हैं और भगवान जगन्नाथ को पूजते हैं, साथ ही छत्तीसगढ़ के देवभोग के चावल का प्रसाद भी पूरी में महाप्रभु को चढ़ता था। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी से लेकर बस्तर तक ओडिशा से छत्तीसगढ़ के जुड़े रहने की बात कही।

बताई संकल्प पत्र की प्रमुख बातें

कालाहांडी लोकसभा के जूनागढ़ पहुंचे श्री साय ने भाजपा के संकल्प पत्र पर कहा कि हम अपने संकल्प पत्र को मोदी की गारंटी भी कहते हैं। मोदी की 10 साल की सरकार में कुल 4 करोड़ पीएम आवास बने। आगामी 5 वर्षों में 3 करोड़ नए पीएम आवास बनाने की घोषणा हमारे प्रधानमंत्री जी ने कर दी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में अब 70 साल तक के बुजुर्गों का भी मुफ्त में आयुष्मान भारत योजना में इलाज होगा। मुद्रा योजना के तहत बेटे-बेटियों को 10 लाख की जगह 20 लाख तक का लोन मिलेगा। अब पाइपलाइन के माध्यम से रसोई गैस घर-घर तक पहुंचाई जाएगी। मोदी की कार्ययोजनाओं में देश और गरीबों के विकास के लिए अभी बहुत कुछ है। भाजपा जो कहती है वो पूरा भी करती है, बीजद और कांग्रेस की तरह झूठ नहीं बोलती।

मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश की बागडोर सौंपने का चुनाव है। मोदी जी गरीब परिवार से आते हैं, इसलिए गरीबों की पीड़ा उन्हें अच्छे से पता है। नरेंद्र मोदी जी देश के गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबकी चिंता करते हैं। प्रतिदिन 18 घंटे काम करते हैं। 140 करोड़ भारतवासियों को अपना परिवार मानते हैं। उन्होंने गरीबों को गैस सिलेंडर देने, पक्के घर देने, स्वच्छ पानी, मुफ्त उपचार की सुविधा, बैंक खाता खुलवाने से लेकर शौचालय बनवाने का काम किया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनवाने, जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त करने के साथ देश को आतंकवाद से मुक्ति दिलाने का काम पिछले दस साल में मोदी जी के नेतृत्व में हुआ है।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs