Shankaracharya Hill:/// 07/03/2024/// आर्टिकल-370 हटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पहली बार जम्मू-कश्मीर का दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने भव्य शंकराचार्य हिल के दर्शन किए। उन्होंने ट्विटर (एक्स) पर फोटो शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि थोड़ी देर पहले श्रीनगर पहुंचने पर भव्य शंकराचार्य हिल को दूर से देखने का अवसर
जानें शंकराचार्य हिल के बारे में बता दें कि श्रीनगर के पास शंकराचार्य हिल प्रमुख हिंदू धार्मिक स्थल है। इस पहाड़ी पर शिव मंदिर स्थित है। इस मंदिर को शंकराचार्य हिल्स के नाम से जानते हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां भक्तों की भारी भीड़ लगती है। मान्यता है कि शिवरात्री पर इसका दर्शन करने से इंसान की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
क्या है इसका महत्व वहीं, महाशिवरात्रि से एक दिन पहले पीएम मोदी ने शंकराचार्य हिल के दर्शन किए। ज्योतिष्यों के मुताबिक यह शुभ संकेत है। यह मंदिर करीब 300 मीटर ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। 8वीं शताब्दी में आदि शंकराचार्य ने इस ऊंची पहाड़ी पर तपस्या की थी। इसके बाद उन्होंने कश्मीर के साथ-साथ पूरे भारत में हिंदू धर्म को पुनर्जीवित किया था।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Softfix Technologies OPC Pvt. Ltd
Comments