
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने विरासत टैक्स के बाद एक और विवादित बयान दिया है। पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भारत के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोगों की विवादित रूप से तुलना करते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में सुना जा सकता है कि सैम पित्रोदा कहते हैं कि भारत एक अत्यंत विविधता भरा देश है। यहां पूर्वी भारत में रहने वाले लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम में रहने वाले अरब जैसे, उत्तर भारत में रहने वाले श्वेतों की तरह और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों की तरह दिखते हैं। लेकिन इससे फर्क नहीं पड़ता. हम सभी भाई-बहनें हैं. हम सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं।
विरासत टैक्स को लेकर दिया था विवादित बयान
बता दें इससे पहले कांग्रेस नेता ने विरासत टैक्स को लेकर विवादित बयान दिया था। सैम पित्रोदा ने कहा कि अमेरिका में, एक विरासत टैक्स है। अगर किसी के पास 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति है और जब वह मर जाता है तो वह केवल 45% अपने बच्चों को ट्रांसफर कर सकता है। वहीं 55% संपत्ति सरकार ले लेती है। यह एक दिलचस्प कानून है। इसमें कहा गया है कि आपने अपनी पीढ़ी में संपत्ति बनाई और अब जा रहे हैं, आपको अपनी संपत्ति जनता के लिए छोड़नी चाहिए, पूरी नहीं, आधी, जो मुझे उचित लगती है।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments