दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

मद्रास हाईकोर्ट ने टिकटॉक से प्रतिबंध हटाया

AVINASH CHOUBEY 25-04-2019 18:43:19



नई दिल्ली: मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ ने चीनी कंपनी बाइटडांस की स्वामित्व वाला मोबाइल एप्लीकेशन टिकटॉक से कुछ शर्तो के साथ प्रतिबंध हटा लिया. पीठ ने ऐप से अंतरिम प्रतिबंध इस शर्त पर हटा लिया कि ऐप पर अश्लील वीडियो अपलोड नहीं किया जाएगा. अदालत ने कहा कि ऐसा किए जाने पर अदालत की अवमानना की कार्यवाही शुरू की जाएगी. इस मंच का उपयोग अश्लील वीडियो के लिए नहीं होना चाहिए.

उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने चेतावनी दी कि अगर इस ऐप के जरिए पोस्ट किए गए किसी विवादास्पद वीडियो से शर्तों का उल्लंघन होता है तो इसे अदालत की अवमानना माना जाएगा. हाई कोर्ट ने तीन अप्रैल को केंद्र को मोबाइल ऐप टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया था. इस ऐप का उपयोग छोटे वीडियो बनाने के लिए किया जाता है. इस बात को लेकर चिंता जतायी गयी थी कि ऐसे ऐप के जरिए 'अश्लील सामग्री' उपलब्ध करायी जा रही है.

टिकटॉक ने जताई खुशी- वहीं दूसरी ओर मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा प्रतिबंध हटाये जाने के बाद चीन के वीडियो साझा करने वाले एप टिकटॉक ने कहा है 'हम इस फैसले से खुश हैं. हमारा मानना है कि हमारे भारतीय उपयोगकर्ता ने भी इसका जोरदार स्वागत किया है, जो टिकटॉक का इस्तेमाल अपनी रचनात्मकता दिखाने के लिए करते हैं.' उसने कहा कि एप के दुरुपयोग के खिलाफ कंपनी के प्रयासों को मान्यता मिली है.

गूगल-एप्पल ने हटा लिया था प्लेटफार्म से- वहीं कुछ दिन पहले इस ऐप को गूगल और एप्पल ने भी अपने एप प्लेटफॉर्म से इस ऐप को हटा दिया था. जिसके बाद नए यूजर्स इस ऐप को डाउनलोड नहीं कर सकते थे. टिकटॉक एप की मदद से यूजर्स छोटे वीडियो बना और शेयर कर सकते हैं. दुनियाभर में इस एप के करोड़ों यूजर्स हैं.

टिकटॉक सोशल वीडियो एप- टिकटॉक एक सोशल वीडियो ऐप है जिसे पेइचिंग की ByteDance Co. ने लॉन्च किया था. फरवरी 2019 तक इस ऐप के डाउनलोड की संख्या 100 करोड़ के आंकड़े पार गई. इतना ही नहीं इसे साल 2018 में नॉन-गेम कैटिगरी में चौथा सबसे ज्यादा बार डाउनलोड होने वाला ऐप बन गया था.

इंडोनेशिया और बांग्लादेश में है बैन- टिकटॉक एक चाइनीज ऐप है और भारत में इसके 10.4 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं. बैन की जहां तक बात है तो इसे इंडोनेशिया और बांग्लादेश में पहले ही बैन किया जा चुका है.

एप के हैं 3 करोड़ यूजर्स भारत में
टिक टॉक में वीडियो बनाने के लिए स्पेशल इफेक्ट्स की सुविधा दी गई है. ऐनालिटिक्स फर्म सेंसर टावर के मुताबिक, भारत में करीब 3 करोड़ यूजर्स ने टिक टॉक ऐप डाउनलोड किया है जबकि दुनियाभर में इसके 1 अरब यूजर्स हैं

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs