दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

अंगुली में स्याही दिखाने पर विभिन्न व्यापारी संघ उत्पादों में देंगे छूट

AVINASH CHOUBEY 28-04-2024 12:13:11


अनोखी पहल जिला निर्वाचन अधिकारी और व्यापारियों ने मतदान प्रातिशत बढ़ाने यथा संभव सहयोग

मे-फेयर, बेबीलॉन, रामकृष्ण, नारायणा, बालाजी हॉस्पिटल में मतदाताओं के लिए कई ऑफर श्री नारायणा एवं एमएमआई नारायणा हॉस्पीटल-

मतदान तिथि ओपीडी व रूम रेंट निःशुल्क दिया जा रहा है। 07 से 12 मई तक ओपीडी चार्ज में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल-मतदान तिथि 07 से 12 मई तक मतदाता व उनके परिजनों के हेल्थ चेकअप पर 30 प्रतिशत की छूट, ओपीडी परामर्श पर 30 प्रतिशत की छूट मतदाताओं को मिलेगी।

अंगुली में स्याही दिखाने पर विभिन्न व्यापारी संघ उत्पादों में देंगे छूट कलेक्टर से चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने मिलकर दी निर्णय की जानकारी सराहनीय पहल निश्चित ही मतदाताओं को मिलेगा प्रोत्साहन: डॉ सिंह

रायपुर 28 अप्रैल 2024 ///  लोकसभा चुनाव-2024 में शहरी मतदान का प्रतिशत अधिक से अधिक हो। मतदाता घर से बाहर निकलकर वोट करें। इसके लिए अनेक पहल किए जा रहे हैं। अब इनमें चेम्बर ऑफ कॉमर्स अपनी अग्रणी भूमिका निभाने जा रहा है। आज उनके अध्यक्ष श्री अमर परवानी के नेतृत्व में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह से मुलाकात कर अलग-अलग व्यापारिक समूह अपने उत्पादों में मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए छूट देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जो मतदाता अंगुली की स्याही उनके दुकानों, प्रतिष्ठानों में आकर दिखाएगा उसे तत्काल विभिन्न उत्पाद, रेस्टोरेंट में अलग-अलग छूट दी जाएगी। कलेक्टर ने चेम्बर ऑफ कॉमर्स रायपुर के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे रायपुर के मतदाता प्रोत्साहित होंने और अधिक से अधिक संख्या में 07 मई को मतदान करेंगे। कलेक्टर ने श्री परवानी सहित चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों को बैच पहनाया और मग के साथ प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

परवानी ने बताया कि फर्नीचर एसोसिएशन द्वारा 10 प्रतिशत, कपड़ा व्यापारी एसोसिएशन द्वारा 10 प्रतिशत, रायपुर ऑप्टिकल एसोसिएशन द्वारा 15 प्रतिशत, प्लाईवुड एसोसिएशन द्वारा 5 प्रतिशत, शराफा एसोशिएशन द्वारा गोल्ड मेकिंग चार्ज पर 15 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा।

वहीं रविभवन व्यापारी संघ अपने एसेसरीज उत्पादों में 10 प्रतिशत छूट देंगे एवं मोबाईल रिपेयरिंग के साथ मोबाईल गार्ड फ्री देंगे। साथ ही एफएमसीजी होलसेल डिस्ट्रीब्यूटर्स संघ( बंजारी मार्केट) ने कहा कि वे 15 प्रतिशत ऑन एमआरपी पर छूट देंगे। कैफे एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन द्वारा 10 प्रतिशत, राडा द्वारा कार के एसेसरीज द्वारा 10 प्रतिशत, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा 5 टन से अधिक क्षमता वाले माल वाहकों के फ्रेट पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट देंगे। कम्प्यूटर एसोसिएशन की तरफ से हर लैपटॉप पर आकर्षक गिफ्ट दिया जाएगा। एल्यूमीनियम एसोसिएशन के ग्राहकों को आकर्षण गिफ्ट मिलेगा। आईडीबीटी व्यापारी संघ (नया बस स्टैंड) द्वारा फूड आयटम पर 15 प्रतिशत की छूट, टॉय व्यापारी एसोसिएशन द्वारा एमआरपी पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही मार्बल टाईल्स एसोसिएशन, ड्राईफ्रूट एसोसिएशन, साईकिल एसोसिएशन, गोलबाजार व्यापारी संघ, बंजारी रोड व्यापारी संघ, कार एसेसरीज व्यापारी संघ द्वारा आकर्षण गिफ्ट मतदाताओं को दी जाएगी। यह छूट 7 मई से 12 मई तक रहेगी। श्री राम थोक मंडी द्वारा 3000 सब्जी पैकेट का वितरण किया जाएगा यह वितरण 8मई से किया जायेगा

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs