दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

बिरनपुर हत्याकांड की भी जांच करेगी सीबीआई

AVINASH CHOUBEY 27-04-2024 18:21:17


******* विष्णु देव सरकार की कैबिनेट के निर्णय और छत्तीसगढ़ सरकार की सहमति के आधार पर भारत सरकार ने जारी की अधिसूचना  विधायक  ईश्वर साहू ने भी विधानसभा में उठाया था सीबीआई से जांच कराने का मामला  *******

रायपुर, 26 अप्रैल 2024 //// राज्य के बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में आज से लगभग एक साल पूर्व दो समुदायों के बीच हुई हिंसा झड़प में एक युवक भुवनेश्वर साहू की हत्या के बाद आगजनी और बिरनपुर गांव के ही दो और लोगों की हत्या के मामले की जांच सीबीआई करेगी। भारत सरकार के कार्मिक और शिकायत मंत्रालय द्वारा आज इस मामले की सीबीआई की जांच को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य के संबंधित यह दूसरा मामला है, जिसकी जांच सीबीआई करेगी। सीबीआई को इससे पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा 2021 की भर्ती प्रक्रिया में हुई अनियमितता और दर्ज अपराध की जांच पड़ताल का जिम्मा सौंपा जा चुका है। 

गौरतलब है कि 08 अप्रैल 2023 को बिरनपुर गांव में दो बच्चों के बीच हुए विवाद देखते ही देखते दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में तब्दील हो गया और इसमें गांव के युवक भुवनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद विश्व हिन्दू परिषद ने 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान किया, जिससे यह मामला और गरमा गया। बिरनपुर गांव में आगजनी की भी घटना हुई। इस घटना के ठीक तीन दिन बाद 11 अप्रैल को बिरनपुर गांव के ही दो और लोगों के शव बिरनपुर खार में मिले। उसी समय बिरनपुर हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग उठी थी। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग को खारिज करते हुए पुलिस से जांच का आश्वासन दिया था।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी यह मामला काफी गरमाया हुआ था। भारतीय जनता पार्टी और विभिन्न हिन्दू संगठनों ने इस मामले की सीबीआई जांच कराने को लेकर धरना प्रदर्शन और आंदोलन भी किया था। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की केबिनेट ने बिरनपुर हत्याकांड की गंभीरता और जनभावना को देखते हुए इसकी सीबीआई जांच कराने का निर्णय लिया था। छत्तीसगढ़ सरकार की सहमति के बाद केन्द्र सरकार ने इस मामले को सीबीआई को सुपुर्द कर दिया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि बिरनपुर में दो समुदायों के बीच हुई झड़प में विधायक श्री ईश्वर साहू के पुत्र श्री भुवनेश्वर साहू की हत्या हुई थी। विधायक श्री ईश्वर साहू ने 21 फरवरी 2024 को विधानसभा सदन में भी इस मामले को उठाते हुए इसकी सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग की थी।

बिरनपुर गांव छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के साजा तहसील मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर है। 08 अप्रैल 2023 को इस गांव में बच्चों के बीच झगड़े के बाद हिंसा भड़क गई थी। स्थानीय प्रशासन को बिरनपुर गांव और आसपास के क्षेत्रों में धारा 144 लगानी पड़ी थी। बिरनपुर हत्याकांड मामले में बेमेतरा जिले के पुलिस स्टेशन साजा में दर्ज अपराध क्रमांक 87/2023 की जांच करेगी।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs