दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़ में अब कोई कांग्रेस का दलाल डकैती नहीं डाल सकता >>> योगी आदित्यनाथ

AVINASH CHOUBEY 21-04-2024 19:20:14


कोरबा 21/04/2024///  लोकसभा सांसद सरोज पांडे के पक्ष में जनता से अपील करने आए  उत्तर प्रदेश के फायर ब्रांड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने   मंच से कहा है कि कांग्रेस जैसी भ्रष्ट सरकार ना  देखी है ना अब  देखने को मिले हमारी डबल इंजन की सरकार गरीब आदिवासी किसान महिलाओं और बेरोजगारों के लिए सतत काम करती आ रही है पूर्व में भूपेश बघेल की सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार का नक्सलियों से पीछे के दरवाजे से सांठ गांठ है कोयला लेवी  और राखाड ढलाई लवी रेत धुलाई लवी पर जो कांग्रेस के दलाल वसूली करते थे अब वह छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के आते ही कभी नहीं कर पाएंगे उन्हें हमारी सरकार ने जेल के पीछे डाल दिया है 

कोरबा के सीएसईबी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय, साय सरकार में कैबिनेट मंत्री लखनलाख देवांगन, पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे. कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने एक तरफ मोदी सरकार की तारीफ की, वहीं दूसरी ओर प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के अंदर 4 करोड़ गरीबों को एक-एक प्रधानमंत्री आवास का पक्का मकान मिला. उत्तर प्रदेश में हमने 56 लाख गरीबों के मकान बना दिए. लेकिन छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने एक भी गरीब का मकान नहीं बनाया. आज विष्णुदेव साय की सरकार ने कहा कि मोदी जी ने आश्वासन दिया है. 18 लाख गरीबों को एक-एक आवास उपलब्ध होने जा रहा है.

कांग्रेस सरकार ने घोटाले पर घोटाले किए. कोयला का घोटाला, शराब का घोटाला, पब्लिक सर्विस कमीशन का घोटाला. घोटाले तो घोटाले थे, गोबर में कांग्रेस ने यहां घोटाला कर दिया. भगवान को भी नहीं छोड़ा. महादेव एप के नाम पर भी घोटाला कर डाला. और तो और इनकी मति कैसे मारी गई थी. इनका दोहरा चरित्र तो देखो. जब राम मंदिर का आंदोलन चल रहा था, हम कहते थे राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे. उस समय कांग्रेस के लोग सुप्रीम कोर्ट में क्या एफिडेविड दे रहे थे. कह रहे थे कि राम हुए ही नहीं.

और जब अयोध्या में मोदी के प्रयास से रामलला फिर से विराजमान हो गए तो अब कांग्रेस के लोग कह रहे हैं कि राम तो सबके हैं. क्या अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कांग्रेस के लोग कर पाते क्या. क्या देश के अंदर सुरक्षा का माहौल बना है, कांग्रेस के लोग कर पाते क्या. गरीबों को राशन की सुविधा का लाभ कांग्रेस के लोग दे पाते क्या. न ये सुरक्षा दे सकते हैं, न सुशासन ला सकते हैं. न गरीब कल्याण का काम कर सकते हैं. न विकास की बड़ी परियोजनाओं को ला सकते हैं.

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs