मुख्यलॉए के आसपास की जामा हुई पेटियां।
भोपालपटनम19/04/2024 // पहले चरण के बस्तर लोकसभा सीट पर नक्सलगढ़ के बीजापुर जिले में बुलेट पर भारी पड़ा बैलेट है। नक्सल भय से परे रखते हुए लोगो ने अपने मताधिकार को प्राथमिकता दी है।

बस्तर की लोकसभा सीट पर 11 प्रत्यासियो ने अपनी किस्मत आजमाई है। वोटरों ने अपने मुख्या को चुनकर ईवीएम मशीन में कैद कर दिया है। 4 जून को पता चलेगा किसकी किस्मत चमकेगी। बीजापुर विधानसभा में वोटरों का काफी उत्साह देखने को मिला सुबह 7 बजे से लंबी कतारें लगी हुई थी 3 बजे तक भीड़ पोलिंग बूथों में लगी हुई थी समय के साथ टिकट बाटकर गेट को बंद कर दिया गया वोटरों का जज्बा इस प्रकार रहा है कि तपती धूप होने के बावजूद भी लोग गर्मी में कतारबद्ध खड़े हुए थे। अपने मदाधिकार का प्रयोग कर ही हटे है। बीजापुर जिले में सुबह 9 बजे तक 7.08 प्रतिशत मतदान हुआ था 11 बजे तक 17.11 प्रतिशत मतदान हुआ है 1 बजे तक 24. 93 प्रतिशत मतदान हुआ है आखरी समय 3 बजे तक 39.67 प्रतिशत मतदान हुआ है देर शाम तक और भी आंकड़ा बढ़ सकता है।
11 प्रत्यासियो की किस्मत ईवीएम में कैद।

बस्तर की सीट पर 11 प्रत्यासियो ने अपना लक आजमाया है उनके नाम के वोट ईवीएम में कैद हो चुके है। भाजपा के महेश कश्यप, कांग्रेस के कवासी लखमा सहित 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। मतदाताओं का मन टटोलने पर पता चलता है की मोदी की गारंटी और कांग्रेस के न्याय के बीच ही मतदान पड़ा है अब 4 जून को पता चलेगी की कौनसी ग्यारंटी काम आई है।
मुख्यलॉए के आसपास की जामा हुई पेटियां।
जिला व ब्लाक मुख्यलॉए के आसपास की पेटियां सुरक्षित पुलिस के पास जमा करवा दी गई है। मतदान करवाकर आ रहे मतदान कर्मियों के चेहरे खिले हुए दिखे जिले में सुरक्षा के पुख्ते इन्तेजामत के साथ मतदान हुआ है।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments