ब्रजराजनगर 19/04/2024 /// शुक्रवार दोपहर को झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर ब्लॉक के 19 खंड मोजा अंतर्गत सारधा घाट में बांझी पाली मंदिर को दर्शन कर लौट रहे करीब पचास से ऊपर सवार लोगो की नाव पलट गई। नदी में नाव पलटने से करीब छे लोग लापता है जबकि समाचार लिखे जाने तक एक का मृत देह प्राप्त हो चुका है।
.jpg)
जानकारी के अनुसार ये सभी नोका यात्री छत्तीसगढ़ के खरसिया से मंदिर दर्शन तथा घूमने को आए थे तथा मंदिर में बली भी चढ़ाए थे मंदिर दर्शन के वापसी के समय सरधा घाट से कुछ ही पहले यह दुर्घटना घटी है इन लापता लोगो में ज्यादातर महिला और बच्चे ही है

सूचना के अनुसार, कई महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 50 लोगों से अधिक को लेकर नाव सारधा के पास महानदी में पलट गई, इसमें जो तैर सकता था वह और कुछ लोगो को स्थानीय मछुआरों ने निकाल लिया। बताया जाता है की यह घाट अवेध रूप से चलता है और ज्यादातर नाव में जैकेट आदि की सुरक्षा संबंधित साजो सामान नहीं रहते फिलहाल सूचना के अनुसार राज्य सरकार ने मरने वाले लोगो के परिवार को पांच लाख रुपए देने का एलान किया है।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments