दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

जांजगीर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी सबसे बड़े भ्रष्टाचारी >>> विष्णु देव साय

AVINASH CHOUBEY 19-04-2024 19:50:25


********* ऐसा कोई घर नहीं होगा जहाँ लोगों को मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ न मिला हो जांजगीर में फिर से भाजपा का सांसद बनाना है **********

जांजगीर 19/04/2024//// जब मैं भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष था, मुझे अच्छे से पता है तब तत्कालीन नगरीय प्रशासन मंत्री और वर्तमान में जांजगीर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी ने खूब भ्रष्टाचार किया। उन्होंने नगरीय निकाय की 152 प्रतिशत जमीनों को बेचने का काम किया। वो भी बड़े भ्रष्टाचारी हैं। तब हमने इसका खूब विरोध भी किया था।

जांजगीर में आयोजित विशाल नामांकन रैली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस और शिव डहरिया को जमकर लताड़ा। 

उन्होंने कहा कि शिव डहरिया ने आरंग में दो-तीन सौ गरीबों का पट्टा खारिज किया और खुद गरीब बनकर सरकारी जमीन का पट्टा लेकर उसमें गड़बड़ी की। उसने केवल जमीन लूटने का काम किया। उसकी धर्मपत्नी ने भी सरकारी घर में कब्ज़ा कर उसे अपना ऑफिस बनाया। ऐसे लोगों को जिताकर जांजगीर के लोगों का कोई भला नहीं होने वाला है। अगर भूल से वो जीते तो जांजगीर की जमीनों पर भी कब्ज़ा कर लेंगे। इनसे सतर्क रहना है, इनको फिर से सबक सिखाना है।

साय ने कहा कि ऐसा कोई घर नहीं होगा जहाँ लोगों को मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिला होगा। मोदी सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ गांव, गरीब, मजदूर, किसान सभी वर्गों को मिला है। साथ में 15 वर्षों की रमन सरकार की योजनाओं, 3 महीने में हमारी सरकार द्वारा किये गए जनहित के कार्यों का लाभ सबको मिला है। इसलिए आप सभी गांव-गांव जाएं, भाजपा की प्रचंड जीत को सुनिश्चित करें। ये आशीर्वाद आप सभी से मांगने आया हूँ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है इसलिए जनता को अलग-अलग मुद्दों पर भरमा रही है, तरह-तरह के षड़यंत्र कर रही है। लेकिन मैं आप सभी को आश्वस्त करने आया हूँ कि हताश और निराश हो चुकी कांग्रेसियों के इस बहकावे में बिल्कुल मत आइये। आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा, जब तक हम सरकार में हैं महतारी वंदन योजना भी बंद नहीं होगी। महिलाओं को निरंतर इसका लाभ मिलता रहेगा। हर महीने के पहले सप्ताह में आपके खाते में राशि आ जाएगी।

साय ने कांग्रेस को जमकर कोसा और कहा कि कांग्रेसी जगह-जगह फार्म भरवा कर जनता को ठग रहे हैं कि उनकी सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने 8 हजार और साल में एक लाख देंगे। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं होने वाला है। श्री साय ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पहले ही छत्तीसगढ़ की सत्ता भाजपा को सौंप दी है और केंद्र में कांग्रेस के आने की कोई संभावना ही नहीं है। ये सब जानते हुए भी कांग्रेसी जनता को ठगने का नया पैंतरा ले कर आए हैं, जिसका जनता करारा जवाब देगी। सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए। भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। कांग्रेस ने शराब, कोयला, रेत, सरकारी जमीन, डीएमएफ की राशि सब में घोटाला किया। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। इनको फिर से सबक सिखाना है, खाता खोलने भी नहीं देना है।

विष्णु देव साय ने कहा कि ये चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है, ये बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है। ये चुनाव देश के देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। एक चायवाले, गरीब के बेटे मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं। वो देश के गांव, गरीब, मजदूर, किसान सबकी चिंता करते हैं। मोदी जी ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए सबका विकास किया, सबको समृद्ध बनाया। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया, भारत का डंका बजाया। मोदी जी ने अपनी दूरदृष्टि से भारत को आर्थिक स्थिति की दृष्टि से 11वें स्थान से 5वें स्थान पर लाया। उन्होंने कहा कि हमें विकसित भारत बनाना है इसलिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है। ये चुनाव मोदी जी के नेतृत्व में भारत 2029 तक दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बने इसका चुनाव है।

कमलेश जांगड़े के लिए मांगे वोट

 

साय ने कहा कि भारत का गौरव बढ़ाने वाले नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आप सभी को श्रीमती कमलेश जांगड़े को सांसद बनाना होगा। इसलिए आप सभी गांव-गांव जाएं और मोदी सरकार, रमन सरकार व हमारी सरकार ने 3 महीने में जनहित का जो काम किया उसको बताएं। लोकसभा का क्षेत्र बड़ा होता है इसलिए आप सभी चुनाव प्रचार में जुट जाएं। आगामी 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर कमलेश जांगड़े को प्रचंड मतों से जिताना होगा। यह आशीर्वाद आप सभी से मांगने आया हूँ।

नामांकन रैली में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, लोकसभा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े, मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक गण धरमलाल कौशिक, खुशवंत साहेब, सांसद गुहाराम अजगल्ले, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, अनुराग सिंहदेव, गौरीशंकर अग्रवाल, गुरुपाल भल्ला, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, कृष्णकांत चंद्रा, सौरभ सिंह, सनम जांगड़े, खिलावन साहू, दिनेश लाल जांगड़े, लीलाधर सुल्तानिया, गुलाब चंदेल, सुभाष जालान, प्रशांत सिंह ठाकुर, संतोष लहरे, केशव चंद्रा, चौलेश्वर चंद्राकर, रवि पांडेय, चुन्नीलाल साहू, गीतांजलि पटेल, संयोगिता सिंह जूदेव, धनीराम धीवर सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs