दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

ये चुनाव देश को विकसित भारत बनाने का चुनाव है >>> विष्णु देव साय

AVINASH CHOUBEY 15-04-2024 17:42:00


****** 2029 तक भारत को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने का चुनाव है विजय बघेल को 6 लाख से ज्यादा मतों से जिताना है *****

दुर्ग 15/04/2024////  ये चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है, ये बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है। ये चुनाव देश के देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। 2047 तक हमारे भारत को विकसित भारत बनाने का चुनाव है, 2029 तक भारत को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने का चुनाव है।

        दुर्ग में आयोजित विशाल नामांकन रैली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं। वो देश के गांव, गरीब, मजदूर, किसान सबकी चिंता करते हैं। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया, भारत का डंका बजाया। मोदी जी ने अपनी दूरदृष्टि से भारत को आर्थिक स्थिति की दृष्टि से 11वें स्थान से 5वें स्थान पर लाया। उन्होंने कहा कि हमें विकसित भारत बनाना है इसलिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत 2029 तक दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा।

विजय बघेल को 6 लाख से ज्यादा मतों से की जिताने की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि विजय बघेल को आप सभी ने पिछली बार लगभग 4 लाख मतों से जिताया था इस बार अंतर को बढ़ाना है। आप सभी विजय बघेल को 6 लाख से ज्यादा मतों से जिताएं, सांसद के रूप में दिल्ली भेजें और तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाएं। उन्होंने कहा कि विजय बघेल बहुत ही लोकप्रिय, बहुत ही दमदार सांसद हैं, जो आप सबकी बातों को दमदारी से संसद में रखते हैं।

संकल्प पत्र को रखा जनता के सामने

मुख्यमंत्री ने भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र के बारे में कहा कि हमने देशवासियों के हित के लिए संकल्प पत्र जारी किया है। जिसे मोदी की गारंटी भी कहते हैं। मोदी सरकार में पिछले 10 वर्षों में 4 करोड़ पीएम आवास बने, अगले पांच साल में 3 करोड़ नए पीएम आवास बनाना है। अब 70 साल तक के बुजुर्गों का भी मुफ्त में आयुष्मान भारत योजना में इलाज होगा। मोदी सरकार ने 1 करोड़ लखपति दीदी बनाए हैं, 3 करोड़ और लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। इसलिए मोदी जी को चुनिए।

कांग्रेस और भूपेश को जमकर लताड़ा

साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए। भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। कांग्रेस ने शराब, कोयला, रेत, सरकारी जमीन, डीएमएफ की राशि सब में घोटाला किया। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने युवाओं को जुआ का लत लगा दिया। महादेव सट्टा एप को संरक्षण देने के लिए उन पर 508 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप लगा, जिस पर एफआईआर भी दर्ज हुआ है। जो छत्तीसगढ़ के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपी आज जेल की हवा खा रहे हैं। कभी गद्दे में सोने वाले आज जेल में नीचे सो रहे हैं, मच्छर से परेशान हैं। ये सब उनके किये की सजा उनको मिल रही है।

3 महीने की गिनाई उपलब्धियां

मुख्यमंत्री ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज 4 महीने उनकी सरकार को हुए हैं। उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी। श्री साय ने कहा कि न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है। हर महीने के पहले सप्ताह को किश्त की राशि दे दी जाएगी, ये भरोसा मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दिलाया। उन्होंने 5500 रूपये प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता खरीदने के आदेश भी दे दिए जाने की बात कही। पूर्व मुख्यमंत्री की भाभी और पूर्व में अहिवारा नगर पालिका की अध्यक्ष रही सीमा बघेल हुई भाजपा में शामिल

नामांकन से पहले आयोजित सभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल ने मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा प्रवेश किया

नामांकन से पहले आयोजित सभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल ने मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा प्रवेश किया। श्री साय ने सीमा बघेल का भाजपा में स्वागत किया। सीमा बघेल वर्ष 1998 से 2003 तक अहिवारा नगर पालिका की तत्कालीन अध्यक्ष रही हैं। 2003 में जोगी की सरकार आने पर कांग्रेस में शामिल हो गई, तब से लेकर आज तक कांग्रेस की कार्यकर्ता रही हैं। इसके अलावा 2018 में पाटन से जनता कांग्रेस की प्रत्याशी रही शकुंतला साहू और उनके पुत्र विपुल साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता घनाराम साहू के पुत्र सतीश साहू सहित कांग्रेस, जोगी कांग्रेस के हजार से भी ज्यादा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश किया और विजय बघेल को 6 लाख से अधिक मतों से जिताने का संकल्प लिया।

नामांकन रैली में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री दयालदास बघेल, लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल, विधायक गण ईश्वर साहू, ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, दीपेश साहू, रिकेश सेन, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, राजीव अग्रवाल, लाभचंद बाफना, अवधेश चंदेल, गौरीशंकर श्रीवास, जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, ओमप्रकाश जोशी, भाजपा नेता जागेश्वर साहू सहित अन्य पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

 

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs