दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

खैरागढ़ में गरजे मुख्यमंत्री, कहा - सट्टा एप को संरक्षण देने वाले को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया

AVINASH CHOUBEY 14-04-2024 19:12:02


****** भूपेश को ऐसे हराओ कि राजनांदगांव की तरफ नजर भी न उठा सकें राजनांदगांव की सीट फिर से मोदी जी की झोली में डालनी है ******

खैरागढ़ 14/04/2024/// राजनांदगांव लोकसभा के खैरागढ़ में आयोजित विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कांग्रेस और भूपेश बघेल पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जिस पर महादेव सट्टा एप को संरक्षण देने के लिए 508 करोड़ रूपये लेने का आरोप है, जिस पर एफआईआर दर्ज हुआ है। उसे कांग्रेस ने राजनांदगांव लोकसभा से अपना प्रत्याशी बनाया है। इनको ऐसे हराओ कि दोबारा राजनांदगांव की तरफ नजर उठाकर देख भी न सकें।

श्री साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए। भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। कांग्रेस ने शराब, कोयला, रेत, सरकारी जमीन सब में घोटाला किया। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने युवाओं को जुआ का लत लगा दिया। जो छत्तीसगढ़ के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपी आज जेल की हवा खा रहे हैं। कभी गद्दे में सोने वाले आज जेल में नीचे सो रहे हैं, मच्छर से परेशान हैं। ये सब उनके किये की सजा उनको मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज 4 महीने उनकी सरकार को हुए हैं। उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया। पी एस सी घोटाले की जांच सी बी आई को सौंपा और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी। श्री साय ने कहा कि न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है। हर महीने के पहले सप्ताह को किश्त की राशि दे दी जाएगी, ये भरोसा मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दिलाया।

संतोष पांडेय के लिए माँगा वोट

विष्णु देव साय ने कहा कि लोकसभा का यह बहुत ही चुनाव महत्वपूर्ण चुनाव है। ये चुनाव दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। जो 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। इसलिए आगामी 26 अप्रैल को कमल छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से भाई संतोष पांडेय को दुसरी बार सांसद बनाइये, यह आशीर्वाद आप सभी से मांगने आया हूँ।

जनसभा में उमड़ी लोगों की भारी भीड़

जनसभा में लोगों की भारी भीड़ जुटी। अमित शाह और मुख्यमंत्री के भाषण को सुनने गांव-गांव से लोग खैरागढ़ पहुंचे थे। जहाँ अमित शाह के 508 करोड़ वाले भाषण पर लोगों ने खूब तालियां बजाई, वहीं मुख्यमंत्री के सांय-सांय वाले भाषण पर लोगों ने हंसी के ठहाके के साथ तालियां बजाई।

सभा में प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडेय, विधायक भावना बोहरा, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, महामंत्री भूपेंद्र सिंह सवन्नी, भाजपा नेता खूबचंद पारख, नीलू शर्मा, विक्रांत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs