कोयला खदान धंसने से दो नाबालिग की मौत, कोयला निकालने के दौरान हुआ हादसा
प्रति,
संपादक
Divyadoot.com News Website
नमस्कार सर,
कृपया उक्त समाचार में त्रुटिवश एसईसीएल कोयला खदान लिखा गया है जिसे हटा लेने का अनुरोध है । यह एसईसीएल की खदान नहीं है , ना कभी रही है ।
पुन: आपसे आग्रह है कि कृपया उपरोक्त समाचार से एसईसीएल शब्द विलोपित कर लिया जाये ।
सादर,
सनीश चन्द्र
जनसंपर्क अधिकारी, एसईसीएल
*****राजस्थान पावर कंपनी की खदान कोयला खदान धंसने से दो नाबालिग की मौत, कोयला निकालने के दौरान हुआ हादसा ****
अंबिकापुर 14 /04/2024 /// राजस्थान पावर कंपनी की खदान की खदानों में कोयला चोरी के मामले के अलावा बंद पड़ी खदानों से अवैध उत्खनन करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे इस रैकेट को चलाने में सुरक्षा अधिकारी खनन से संबंधित कर्मचारी और अवैध रूप से कोयल परिवहन और खरीदारी से जुड़े हुए बड़े कोयला माफिया का संगठित गिरोह है जो गरीबी में जी रहे परिवारों को लालच देकर इस तरह के काम करने का जोखिम दे रहे हैं जिससे लगातार छोटे बच्चे महिलाएं इसका शिकार हो रही है और उनकी मृत्यु हो रही है प्रशासन इसे अवैध खनन का दर्जा देकर मामले को रफा दफा कर देता है एसईसीएल की नैतिक जिम्मेदारी है इस तरीके की घटनाएं न हो सुरक्षा व्यवस्था ठीक हो इन खदानों के आसपास पनप रहे कोयला माफिया पर कड़ी कार्रवाई हो ताकि असमय इन गरीब कोयला हाकरों की मृत्यु ना हो पाए
.jpg)
अवैध खदान धंसने से आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। घटना में दो युवकों की मौत हो गयी। घटना अंबिकापुर के सानी बर्रा सुखरी भंडार के जंगल की है,जहां कई महीनों से अवैध उत्खनन चल रहा है। आज अवैध उत्खनन के दौरान एक खदान धंस गयी। घटना में दो नाबालिग की मौत हो गयी।
घटना उदयपुर थाना क्षेत्र की है। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है। मलबा हटाकर दोनों दबे बालकों को निकाला गया। इस दौरान उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक बालकों का नाम बुधलाल 15 वर्ष और तिरंगा 16 वर्ष था। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, बंद हो चुके खदान से अवैध रूप से कोयला निकालने का काम किया जा रहा था। आज सुबह भी तीन युवक अवैध तरीके से कोयला की खुदाई में गये हुए थे। दो नाबालिग अंदर घुसकर कोयले की खुदाई कर रहे थे। इस दौरान जोरदार आवाज के साथ खदान धंस गया। इसी चपेट में दो लड़के आ गये। दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments