दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को करें जागरूक >> श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले

AVINASH CHOUBEY 11-04-2024 13:51:21


****** मतदाताओं को जागरूक करने निकाली गई बाइक रैली मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने बाइक रैली एवं स्वीप एक्सप्रेस को दिखाई हरी झण्डी मतदाता जागरूकता का संदेश देने सैकड़ों लोग हुए बाइक रैली में शामिल *****

 रायपुर 11 अप्रैल 2024/लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक करने हेतु रायपुर जिले में आज आयोजित बाइक रैली एवं स्वीप एक्सप्रेस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि मतदान तिथि को सभी मतदाता अपने घरों से बाहर निकलकर मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का अवश्य उपयोग करें।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा कि शहरी क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत पहले से बेहतर करना हमारे लिए एक चुनौती है और इस कार्य को सफल करने में हमें अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों को जागरूक करने के साथ ही स्वयं भी इस बात का निश्चय करें कि हम अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करेंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने कहा कि रायपुर जिला प्रशासन द्वारा बाइक रैली के माध्यम से मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने की जो अपील की जा रही है, वह सराहनीय हैं। उन्होंने विगत विधानसभा निर्वाचन के दौरान रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सभी मतदान केन्द्रों पर महिला कर्मियों द्वारा शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि आगामी चुनाव के दौरान भी महिला कर्मी  बढ़-चढ़ कर निर्वाचन कार्य को संपन्न कराएंगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने इस अवसर पर कहा कि स्वीप रैली का आयोजन करने का उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर श्रीमती कंगाले द्वारा उपस्थित मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई।

 


रैली कलेक्ट्रेट परिसर से आकाशवाणी चौक होते हुए व्हाइट हाउस, श्याम टॉकीज, लिली चौक, पुरानी बस्ती विवेकानन्द आश्रम, एनआईटी कैम्पस, नालन्दा परिसर में समाप्त हुई। श्रीमती कंगाले स्वयं हेलमेट पहने हुए ई-स्कूटर आई क्यूब पर सवार थी, जिसमें चुनाव का पर्व, देश का पर्व की तख्ती लगी हुई थी। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह हेलमेट पहने हुए बुलेट पर सवार थे उनके पीछे नगर निगम आयुक्त श्री अविनाश मिश्रा बैठे थे। नालंदा परिसर में रैली समाप्त होने के पश्चात् आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में एआईजी श्री संजय शर्मा और उनकी टीम के द्वारा मतदाता जागरूकता पर आधारित जुंबा प्रस्तुत किया गया। साथ ही श्री तेजराम साहू ने लोक नृत्य प्रस्तुत करते हुए मतदाताओं से वोट डालने की अपील की। इस अवसर पर जुम्बा एवं लोक कलापथक दल के कलाकारों को स्वामी विवेकानंद के विचारों पर आधारित पुस्तकें भेंट की गई।

स्वीप एक्सप्रेस के चारो तरफ मतदाता जागरूकता से जुड़े पोस्टर और फोटोग्राफ्स लगे हुए थे, इसमें लोक कलाकार सवार थे। बाइक रैली में अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए जो मतदाता जागरूकता से जुड़ी हुई तख्तियां लिए हुए थे। इनमें हमारी जिम्मेदारी, मतदान करेंगे बारी-बारी, आगे-आगे लोकतंत्र के तिहार, वोट देवव बनव जिम्मेदार, दाई, भाई, दीदी जम्मो संगवारी, मतदान करना हमर जिम्मेवारी इत्यादि नारे लिखे हुए थे। रैली में महिलाएं और पुरूष छत्तीसगढ़ी वेश-भूषा धारण किए हुए थे।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत प्रदेश में तीन चरणों में मतदान होगा। तृतीय चरण अंतर्गत रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान तिथि 7 मई है।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs