दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को खाता खोलने भी नहीं देना है >> विष्णु देव साय

AVINASH CHOUBEY 07-04-2024 19:18:38


भाजपा में साधारण कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ते हैं

कुनकुरी 07/04/2024///  कांग्रेस ने पिछले चुनाव में अपने जनघोषणा पत्र में लोक लुभावन वादे कर जनता से खूब वोट बटोरा पर सत्ता में बैठते ही लोगों से खूब छलावा किया, खूब ठगा, खूब धोखाधड़ी की। प्रदेश की जनता द्वारा दिए गए भारी जनादेश का अपमान किया। जिसका करारा जवाब आप सभी ने विधानसभा चुनाव में दिया है और अब लोकसभा में कांग्रेस को खाता खोलने भी नहीं देना है. कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है।

आज कुनकुरी में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ये बात कही।

श्री साय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में भारी बिखराव है, कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। उनके नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। क्योंकि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं की कोई इज्जत नहीं है। उन्होंने राजनांदगांव के कांग्रेस नेता सुरेंद्र दाऊ वैष्णव का जिक्र करते हुए कहा कि कैसे एक भरी सभा में भूपेश बघेल की उपस्थिति में सुरेंद्र दाऊ ने कहा कि "भूपेश जी मैं 3 बार जिला पंचायत सदस्य रहा लेकिन आपने एक बार भी मिलने का समय नहीं दिया, कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं की कोई इज्जत नहीं है।" लेकिन हमारी पार्टी भाजपा में कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रायगढ़ लोकसभा से हमने राधेश्याम राठिया को अपना प्रत्याशी बनाया है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रत्याशी हैं। इसलिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाई राधेश्याम राठिया को आगामी 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से जिताना है। आप सभी का विधायक होने के नाते मैं ये आग्रह करने आया हूँ।

श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार में मोदी की गारंटी का सारा काम सांय-सांय हो रहा है और चुनाव के बाद भी सांय-सांय करेंगे। भाजपा के सुशासन को देखकर कांग्रेस का बाय-बाय हो जा रहा है। कांग्रेस में भगदड़ मची है, जिससे उनके नेता उलूल-जुलूल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शांत स्वभाव के नेता चरणदास महंत भी प्रधानमंत्री पर कुछ भी अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं। ये सब कांग्रेस में हार की हताशा को बताता है। 

विष्णु देव साय ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज 3 महीने 23 दिन उनकी सरकार को हुए हैं। उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों का 2 साल का बकाया बोनस दिया। पी एस सी घोटाले की जांच सी बी आई को सौंपा और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी। श्री साय ने कहा कि न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है। श्री साय ने श्री रामलला दर्शन योजना की याद दिलाते हुए जनता से कहा कि उनकी सरकार राम भक्तों को भांचा राम से मिलाने का काम कर रही है।

कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय, लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया, विधायकगण प्रबोध मिंज, रायमुनी भगत, गोमती साय, भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, कृष्णा राय, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, विजय आदित्य सिंह जूदेव भी उपस्थित थे।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs