दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

मोदी जी ने पूरे विश्व में भारत का डंका बजाया भारत की बढ़ाई शान >> विष्णु देव साय

Anil Choubey 07-04-2024 18:52:59


****** विधानसभा चुनाव में सरगुजा संभाग से कांग्रेस का सूपड़ा साफ किये, अब लोकसभा में भी करना है रायगढ़ लोकसभा में भाजपा की होगी रिकॉर्ड मतों से जीत ******

पत्थलगांव 07/04/2024 ///  एक समय था जब दुनिया में केवल अमेरिका और रूस के राष्ट्रपति की ही पूछ-परख होती थी। भारत के प्रधानमंत्री का पता ही नहीं चलता था। लेकिन मोदी जी ने प्रधानमंत्री के रूप में जब से देश की बागडोर संभाली है, पूरी दुनिया में भारत का डंका बजता है। मोदी जी दुनिया के किसी भी देश में जाते हैं वहां माहौल पूरा मोदीमय हो जाता है। आज अमेरिका और रूस के राष्ट्रपति भी मोदी जी से हाथ मिलाने को बेताब रहते हैं। कई देशों के प्रधानमंत्री मोदी जी के पैर भी छूते हैं। सम्पूर्ण विश्व में 140 करोड़ भारतीयों का मान-सम्मान बढ़ाने का काम मोदी जी ने किया है।

आज दोपहर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्थलगांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश की जनता को मोदी जी ने छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास को लेकर कुछ गारंटी दी थी उसका सभी वादा सांय-सांय पूरा हो रहा है और कांग्रेस का बाय-बाय हो रहा है, जिसके कारण कांग्रेसी कुछ भी अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने पहले भी मोदी जी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है। उन्हें चौकीदार चोर है कहा, मौत का सौदागर कहा, लेकिन जनता ने इसका करारा जवाब देते हुए कांग्रेस को विपक्ष में बैठा दिया। अब चरणदास महंत ने हमारे प्रधानमंत्री के खिलाफ जो घटिया बयान दिया है, जनता फिर से उसका करारा जवाब देगी। कांग्रेस का सूपड़ा साफ करेगी।

बस्तर और सरगुजा संभाग के विकास पर विशेष ध्यान देने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार तेंदूपत्ता संग्राहकों से 5500 रुपया प्रति मानक बोरा के दर से तेंदूपत्ता खरीदेगी। इसके लिए खरीदी का समय बढ़ाकर हमने 15 दिन कर दिया है। चरण पादुका जैसी योजनाएं, जिसे भूपेश सरकार ने बंद कर दिया था, उसे हमारी सरकार पुनः प्रारम्भ करेगी। बस्तर संभाग के संवेदनशील गांवों के रहवासियों को भी सारी मुलभूत सुविधाएं मिले, इसके लिए हमने "नियद नेल्लानार योजना" की शुरुआत की। इसके अंतर्गत ग्रामीणों को राशन, सड़क, स्वच्छ पेयजल, बिजली, स्कूल, अस्पताल सारी सुविधाएं मिल रही है। अभी कुछ गारंटी बची हुई है, जैसे 500 रूपये में गैस सिलेंडर देना, भूमिहीन मजदूरों को सालाना दस हजार रूपये देना है। इसे हम लोकसभा चुनाव के बाद सांय-सांय पूरा करेंगे। इसलिए लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को जिताएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी ने 2014 में मुझे सांसद बनाया मेरा सौभाग्य था कि राज्यमंत्री के रूप में मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ कार्य करने का अवसर मिला। मैंने करीब से देखा कि मोदी जी की पहली प्राथमिकता में देश के गरीबों का विकास है, उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री, दुनिया के सर्वाधिक लोक्रपिय नेता मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। जिन्होंने अपने दस वर्षों के कार्यकाल में समूचे भारत का मान बढ़ाया है। गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबकी सेवा की, सबको समृद्ध बनाया। आज भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए हमें पुनः उनको प्रधानमंत्री बनाना होगा, ये आशीर्वाद मैं आप सभी से मांगने आया हूँ।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने युवाओं को जुआ का लत लगा दिया। महादेव एप को निर्बाध रूप से चलाने के लिए 508 करोड़ रूपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप उन पर लगा है, एफआईआर भी हुआ है। जो छत्तीसगढ़ के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपी आज जेल की हवा खा रहे हैं। कभी गद्दे में सोने वाले आज जेल में नीचे सो रहे हैं, मच्छर से परेशान हैं। ये सब उनके किये की सजा उनको मिल रही है। अब प्रदेश में भाजपा की सुशासन की सरकार है। 

श्री साय ने कहा यहाँ अथाह भीड़ देखकर ऐसा लग रहा है कि ये कार्यकर्ता सम्मेलन नहीं विशाल आमसभा है, जो भाजपा प्रत्याशी भाई राधेश्याम राठिया को रिकॉर्ड मतों से जिताने और मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेकर आई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से रायगढ़ लोकसभा सीट में भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने के लिए पूरी तन्मयता से कड़ी मेहनत करने का आग्रह किया। 

विष्णु देव साय ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज 3 महीने कुछ दिन ही उनकी सरकार को हुए हैं। उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों का 2 साल का बकाया बोनस दिया। पी एस सी घोटाले की जांच सी बी आई को सौंपा और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी। श्री साय ने कहा कि न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है। श्री साय ने श्री रामलला दर्शन योजना की याद दिलाते हुए जनता से कहा कि उनकी सरकार राम भक्तों को भांचा राम से मिलाने का काम कर रही है।

कार्यकर्ता सम्मेलन में श्रीमती कौशल्या साय, लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया, भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, कृष्णा राय, जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, विधायकगण प्रबोध मिंज, गोमती साय, भाजपा नेता गुरुपाल भल्ला, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, रामकिशुन सिंह, शिवशंकर साय, पूर्व विधायक सत्यानंद राठिया, भाजपा नेता भरत सिंह, भारत सिंह सिसोदिया, श्रीकांत सोमावार, सुभाष पांडेय, हरमीत भाटिया भी उपस्थित थे।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs