जिस नीति से आधी अवादी नफरत करती है सरकारें उस नीति से प्यार करती हैं
रायपुर -01/04/2024 // छत्तीसगढ़ में शराब हमेशा सुर्खियों में रही है ,भूपेश बघेल ने गंगा जल की कसम खाकर शराब बंदी का ऐलान किया था, और 5 साल तक शराब से कई तरह की कमाई करते रहे पेसे की लालच के कारण बंद नहीं किया शराब घुटाले के चलते आधे से अधिक अधिकारी जेल में है E D इंक्वारी कर रही है उन्होंने 5 साल में 2000 करोड़ से अधिक का घोटाला किया सरकार चली गई |
नई सरकार आई इन्होंने वादा तो नहीं किया था शराब बंद करने का लेकिन नई शराब नीति में पौवा का 10 और बोतल पर ₹40 बढ़ा दिए गए उसके पीछे इन्होंने जो कारण दिया कि इससे राजस्व बढ़ जाएगा शराब महंगी होने से लोग शराब कम पियेंगे लेकिन यह भूल गए की महंगी शराब उनकी दुकानों से बिकेगी तो कोचिये की नई दुकाने तीजी से खुल जाएँगी कोचिओं के नए बजार तेजी से सज जाएंगे कोचिये तो चाहते हैं कि शराब ₹200 मंहगी हो जाए ताकि शराब पीने वाले हमारी अवैध दुकानों में आए और हमसे शराब खरीदें \
कोचिओं को लेकर कोई भी सरकार कभी गम्भीर नहीं है ना ही वह उनको लेकर किसी तरीके का आदेश जारी करती है कोचिये की शराब गृह मंत्रालय के संरक्षण में बिकती है आबकारी अधिकारी उन्हें पीछे से सपोर्ट करते हैं पिछले दो दशक से कोचिओं ने अपने इस व्यापार का इतना विस्तार कर लिया है कि वह प्याकड़ों को क्रेडिट में भी शराब की बोतल देते हैं और इंतजार करते हैं कि जब इनका पैसा विभिन्न हितग्राही स्कीम से उनके खाते में आता है उस खाते से पैसा वसूल लेते हैं यह जग जाहिर है सबको पता है पियकड़ हितग्राही का एटीएम कार्ड इन कोचिओं के पास ही रहते हैं |
अबकारी नीति में नए बदलाव की घोषणा की गई है। नई नीति के अनुसार, पौव्वा से लेकर बोतल तक की कीमतों में 10 रुपये से लेकर 200 रुपये तक की बढ़ोतरी की जा सकती है।
वित्तीय वर्ष के लिए 11,000 करोड़ रुपये के राजस्व वसूली का लक्ष्य रखा गया है, जो आबकारी विभाग को प्राप्त करना है। साथ ही, कदाचार के मामलों में बढ़ोतरी के बाद, अहाता पद्धति को फिर से लागू करने का निर्णय लिया गया है।
पिछले कार्यकाल में तय की गई दरों से वर्तमान दर पांच गुना अधिक है, और नए सप्लायरों के साथ देसी शराब के सिंडीकेट को खत्म करने का कदम उठाया गया है।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments