दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

भाजपा सरकार में सब काम हो रहा सांय-सांय, कांग्रेस का हो रहा बाय-बाय - विष्णु देव साय

Administrator 31-03-2024 19:47:21


****** लोकसभा चुनाव के बाद सभी वादों को पूरा करेंगे सांय-सांय कांग्रेस को मटियामेट कर देना है भूपेश बघेल ने देवों के देव महादेव को भी नहीं छोड़ा ******

नगरी31/03/2024//  भाजपा की सरकार बनते ही प्रदेश में मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम सांय-सांय हो रहा है और कांग्रेस का बाय-बाय हो रहा है. कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं और उनकी पार्टी में चलाचली की बेला चल रही है. इसलिए लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को मटियामेट करने का समय आ गया है.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांकेर लोकसभा के अंतर्गत नगरी में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए यह बात कही. श्री साय ने कहा कि सरकार में आते ही हमने मोदी जी की सभी प्रमुख गारंटियों को सांय-सांय पूरा किया और लोकसभा चुनाव के बाद भी मोदी की गारंटी के बचे हुए प्रमुख वादों को सांय-सांय पूरा करेंगे। उन्होंने जनता से भूमिहीन श्रमिकों को 10 हजार रूपये और 500 रुपये में सिलेंडर देने के वादे को भी पूरा करने की बात कही.

मुख्यमंत्री ने कहा कि भूपेश बघेल ने महादेव को भी नहीं छोड़ा। सट्टा एप को निर्बाध रूप से चलाने के लिए 508 करोड़ रूपये का प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप उन पर है और एफआईआर भी दर्ज हुआ है. ऐसे लोगों को लोकसभा चुनाव में भी सबक सिखाना है.उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने लोक लुभावन घोषणा कर प्रदेश की जनता से पहले खूब वोट बटोरा और चुनाव जीतते ही जनता के संग खूब विश्वासघात किया। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बना दिया, घोटाले का गढ़ बना दिया। कांग्रेस की सरकार ने कोयला में 25 रुपया प्रति टन के हिसाब से कमीशन लिया।

श्री साय ने नगरी की जनता से कहा कि आज हम नरेंद्र मोदी जी के लिए आशीर्वाद मांगने आए हैं, नरेंद्र मोदी जी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं और उनकी वजह से भारत का डंका बज रहा है, पूरी दुनिया में देश का मान-सम्मान बढ़ रहा है. मेरा सौभाग्य था कि मोदी जी के पहले कार्यकाल में राज्यमंत्री के रूप में उनके साथ काम करने का अवसर मिला। मोदी जी ने पहले दिन से ही कहा था कि मेरी सरकार गरीबों के लिए समर्पित है और मोदी जी जो बोलते हैं उसे करते हैं. भारतीय जनता पार्टी के कथनी और करनी में एकरूपता है। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, भारत को सोने की चिड़िया और विश्वगुरु बनाना है. इसके लिए हमें कांकेर लोकसभा की जनता का सहयोग चाहिए, आपका आशीर्वाद चाहिए।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs