विष्णु देव साय ने शुभकामनाएं दी
(1).jpg)
******* पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं भाजपा के संस्थापक सदस्य लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर सीएम विष्णु देव साय ने जताई प्रसन्नता*****
नई दिल्ली31/03/2024 // महामहिम राष्ट्रपति ने आज भारत रत्न से लाल कृष्ण आडवाणी को सम्मानित किया है यह सेरेमनी लालकृष्ण आडवाणी के घर पर ही हुई है क्योंकि स्वास्थ्यगत कर्म के कारण वह कल राष्ट्रपति भवन नहीं पहुंच पाए जहां पर चार और देश के विभूतियों को भारत रत्न गया था इस अवसर पर लालकृष्ण आडवाणी के घर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी विशेष तौर पर उपस्थित लालकृष्ण आडवाणी ने भारत रत्न स्वीकार करते हुए देश और प्रदेश को इस सम्मान के लिए साधुवाद धन्यवाद कहा
(1).jpg)
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित होने पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी और प्रसन्नता जाहिर की।
अपने बधाई संदेश में उन्होंने लिखा कि - "भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, राजनीति में शुचिता के प्रतीक, अपना जीवन राष्ट्र और लोकहित में समर्पित करने वाले पूर्व उप प्रधानमंत्री, आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने उनके निवास स्थल जाकर सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया। संपूर्ण देश आडवाणी जी के भारत रत्न से सम्मानित होने पर गौरवान्वित है। बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।।"
(12).jpg)
गौरतलब है कि आज देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी के निवास पहुंचकर उनको भारत रत्न से सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी उपस्थित रहे।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments