दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

कांग्रेस आदिवासी विरोधी है >>> मुख्यमंत्री साय

AVINASH CHOUBEY 27-03-2024 19:23:37


जगदलपुर27/03/2024////  छत्तीसगढ़ के लिए शर्म की बात है कि एक पूर्व मुख्यमंत्री पर देवों के देव महादेव के नाम पर सट्टा एप चलवाने वालों से 508 करोड़ रूपये का प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप लगा है. ऐसे लोगों और उसकी पार्टी की जमानत जब्त करानी है, बस्तर से कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है. आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर में बस्तर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के विशाल नामांकन रैली में हुंकार भरी.

सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस आदिवासी विरोधी है और हमारे पास अवसर आया है इनको लोकसभा चुनाव में मजा चखाने का. छत्तीसगढ़ की जनता से लोक लुभावन वादे कर उनको ठगने वालों को बस्तर की जनता सबक सिखाएगी। विधानसभा चुनाव में बस्तर वासियों ने हमें 8 सीट दी अब लोकसभा चुनाव में भी बस्तर की जनता का आशीर्वाद लेने आया हूँ.

श्री साय ने कहा पिछली कांग्रेस सरकार ने 36 वादों में एक भी वादा ठीक से पूरा नहीं किया। पांच साल केवल लूट, घोटाला और वसूली में डूबे रहे. भूपेश सरकार ने शराब, कोयला, रेत सबमें घोटाला किया। नगरीय निकाय की सरकारी जमीन को भी बेच दिया। कांग्रेस ने प्रदेश को पूरा बर्बाद करके छोड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पीएससी में घोटाला कर प्रदेश के युवाओं के भविष्य को बर्बाद किया, हमने घोटाले के आरोपियों के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं. अब आरोपी की जगह सीधे जेल में होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार में आते ही उन्होंने सबसे पहले 18 लाख परिवारों के पीएम आवास के लिए राज्यांश जारी किये। कांग्रेस ने दो साल का बकाया बोनस नहीं दिया, जबकि यह उनके चुनावी वायदे में शामिल था. हमारी सरकार आई तो हमने अटल जी की जयन्ती के दिन 12 लाख किसानों को 3716 करोड़ का बकाया बोनस दिया। हमने रिकॉर्ड 145 लाख

मीट्रिक टन धान की खरीदी की. किसानों को 3100 रुपया प्रति क्विंटल धान का दिया, 13,320 करोड़ रूपये अंतर की राशि 24 लाख 72 हजार किसानों को जारी की. महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से ज्यादा माताओं-बहनों के खातों में 655 करोड़ रूपये की पहली किश्त जारी की. मैं विश्वास दिलाता हूँ कि हर महीने के पहले सप्ताह में महतारी वंदन योजना का पैसा महतारियों के खातों में चला जाएगा। 

श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार तेंदूपत्ता संग्राहकों से 5500 रुपया प्रति मानक बोरा के दर से तेंदूपत्ता खरीदेगी और इसके लिए खरीदी का समय भी 15 दिन का होगा। चरण पादुका जैसी योजनाएं, जिसे भूपेश सरकार ने बंद कर दिया था, उसे हमारी सरकार पुनः प्रारम्भ करेगी। छत्तीसगढ़ में खनिज सम्पदा का भंडार है और बस्तर में वनोपज का भंडार है। विकास की अपार संभावनाएं हैं यहाँ, जिसे पूरा करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर के जिन गांवों में सरकार की योजना नहीं पहुँच रही थी, वहां हमने नियद नेल्लानार योजना शुरू की है. जहाँ राशन, गैस सिलेंडर, स्कूल, अस्पताल, पक्की सड़क, पेयजल, लाइट सबकी व्यवस्था होगी। इसके लिए हमारी सरकार के पास संसाधन की कोई कमी नहीं है. बस्तर और सरगुजा संभाग में समुचित विकास को लेकर सरकार की विशेष नजर है.

जगदलपुर की महापौर समेत कांग्रेस और जोगी कांग्रेस के हजारों सदस्य भाजपा में हुए शामिल आज के नामांकन रैली में जगदलपुर नगर निगम की मेयर सफीरा साहू ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. उनके साथ पार्षद यशवर्धन राव, युवा आयोग के पूर्व सदस्य अजय सिंह समेत कांग्रेस और जोगी कांग्रेस के हजारों लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा प्रवेश किया और बस्तर लोकसभा सीट में भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप को रिकॉर्ड मतों से जिताने का संकल्प लिया।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs