फागुन त्यौहार के रंग में रंगे दिखे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जशपुर25 /03 /2024 होली के पूर्व दिवस जशपुर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने क्षेत्रवासियों के साथ खूब होली खेली। सीएम साय ने होली की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि रंग और उमंग का यह त्यौहार आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाये।
ज्ञात हो कि जशपुर सीएम साय का गृहजिला है। इस अवसर पर जशपुर की विधायक रायमुनी भगत, पत्थलगांव विधायक गोमती साय सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments