सरायपाली 23/03/2023// अभी तक गांजा तस्कर ओड़िसा से रायपुर तरफ गांजा की अवैध तस्करी राष्ट्रीय राजमार्ग से किया करते थे । किंतु सिंघोड़ा व सरायपाली पुलिस की सक्रियता , मुस्तैदी व सजगता से आये दिनों रोज भारी मात्रा में अवैध तस्करी का गांजा पकड़ने में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही थी । इस वजह से अभी कुछ दिनों तक इसमे रोक लग गई है किंतु अब तस्करों द्वारा इस मार्ग का उपयोग न कर बलौदा क्षेत्र को तस्करी के लिए चुना गया । किंतु बलौदा पुलिस की नजर से ये तस्कर बच नही सके व गिरफ्तार कर लिए गये ।
वाहन में दो व्यक्ति सवार थे पूछताछ करने पर ड्राइविंग सीट में बैठे व्यक्ति द्वारा गोल-मोल जवाब देने लगा , जिससे कार की तलाशी लेने पर पिछली सीट के नीचे बने चैंबर में 25 पैकेट खाखी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ लगभग हर लाख रुपये कीमत का कुल 26 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिलने पर आरोपियों के विरुद्ध थाना बलौदा में एनडीपीएस एक्ट की प्रावधानों के तहत धारा 20 (ख)NDPS एक्ट, कार्यवाही कर आरोपियो को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया , उक्त दोनों व्यक्तियों का नाम पता पूछने पर अपना नाम अनिल यादव पिता रामबरन यादव उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड न० 18 हनुमान नगर नई बस्ती थाना कोलगाम जिला सतना (म०प्र०) तथा विनयकुमार पटेल पिता चंद्रपाल पटेल उम्र 21वर्ष निवासी गटना थाना अजयगढ़ जिला पन्ना (म०प्र ०) बताया गया । दोनों को गिरफ्तार किया गया ।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments