बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा व्यय प्रेक्षक नियुक्त
***** व्यय प्रेक्षक ने बस्तर पहुंचकर निर्वाचन व्यय लेखा मॉनिटरिंग दलों की ली बैठक, अंतरराज्यीय सीमा पर कड़ी चौकसी के दिए निर्देश *****
रायपुर 21 मार्च 2024 //// भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए भारतीय राजस्व सेवा के 2009 बैच के अधिकारी आशुतोष प्रधान को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
व्यय प्रेक्षक श्री आशुतोष प्रधान ने बस्तर लोकसभा क्षेत्र पहुंचकर आज जगदलपुर में निर्वाचन व्यय लेखा मॉनिटरिंग दलों की बैठक ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अंतरराज्यीय सीमाओं में विशेष चौकसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बस्तर जिला पंचायत कार्यालय में स्थापित निर्वाचन व्यय लेखा सेल, विभिन्न निगरानी टीमों तथा मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति के मीडिया सेंटर का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राज्य में आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से निगरानी दलों द्वारा 2.84 करोड़ रुपए की नगदी और वस्तुएं जब्त
(1).jpg)
. राज्य में लोकसभा आम निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से अब तक दो करोड़ 84 लाख रुपए की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान 21 मार्च तक 95 लाख रुपए की नगद धन राशि जब्त की गई हैं। इस दौरान 7229 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 16 लाख रुपए है। सघन जाँच अभियान के दौरान 92 लाख रुपए कीमत के 346 किलोग्राम मादक पदार्थ तथा 52 लाख रुपए कीमत के 840 ग्राम कीमती आभूषण तथा रत्न भी जब्त किए गए हैं। इनके अतिरिक्त 29 लाख रुपए कीमत की अन्य सामग्रियां भी जब्त की गई हैं।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments