सलेम 19/03/2024// प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की विभिन्न महिला केंद्रित योजनाओं को भी रेखांकित किया और कहा कि इन योजनाओं के केंद्र में नारी शक्ति है.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘शक्ति' वाली टिप्पणी को लेकर मंगलवार को विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडिया) पर एक बार फिर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) समेत उसके सहयोगी दल इसका (शक्ति का) ‘विनाश' करना चाहते हैं लेकिन वे खुद ही ‘बर्बाद' हो जाएंगे.
कांग्रेस और उसकी दक्षिणी सहयोगी, तमिलनाडु की सत्तारूढ़ द्रमुक पर हमला बोलते हुए उन्होंने दोनों दलों को ‘सिक्के के दो पहलू' करार दिया और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार तथा वंशवाद की राजनीति के आरोप लगाए.




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments