दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

तय कीमत से अधिक में बेचीं देशी और विदेशी शराब, अधिकारी निलंबित

AVINASH CHOUBEY 25-04-2019 18:35:41



रायपुर, राज्य सरकार ने सरगुजा जिले में देशी और विदेशी मदिरा दुकानों में निर्धारित मूल्य से ज्यादा कीमत पर शराब बेचने की शिकायत सही प्रमाणित होने पर वहां के जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेन्द्र तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश आज शाम यहां मंत्रालय (महानदी भवन) से वाणिज्यिक-कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी किया गया। निलंबन की यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) के तहत की गई है।

आदेश में कहा गया है कि श्री राजेन्द्र तिवारी के प्रभार क्षेत्र की मदिरा दुकानों में अधिक दर पर मदिरा विक्रय पाया जाना श्री तिवारी द्वारा शासकीय कर्त्तव्यों के प्रति लापरवाही और उदासीनता का परिचायक है। निलंबन अवधि में श्री तिवारी का मुख्यालय रायपुर स्थित आबकारी आयुक्त कार्यालय में निर्धारित किया गया है। लोकसभा चुनाव 2019 के तहत 23 अप्रैल को सरगुजा क्षेत्र में होने वाले मतदान को देखते हुए तात्कालिक व्यवस्था के तहत श्री तिवारी का प्रभार बिलासपुर संभागीय उपायुक्त कार्यालय के सहायक आयुक्त श्री वेदराम लहरे को अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने आबकारी विभाग को प्रदेश की सभी देशी और विदेशी शराब दुकानों में शराब की ओव्हर रेट पर बिक्री की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आबकारी आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने बताया कि इन निर्देशों के अनुरूप राजधानी रायपुर के आबकारी भवन स्थित राज्य स्तरीय उड़नदस्ते और जिलों में जिला स्तरीय उड़नदस्ते प्रदेश भर में सभी शराब दुकानों की लगातार आकस्मिक जांच कर रहे हैं। अब तक ढाई सौ से ज्यादा दुकानों की जांच की जा चुकी है। आबकारी आयुक्त ने सभी जिला आबकारी अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा है कि अगर किसी जिले में ओव्हर रेट में शराब बेचने की शिकायत मिलेगी तो तत्काल जांच की जाएगी और शिकायत प्रमाणित होने पर सीधे संबंधित जिला आबकारी अधिकारी को जिम्मेदार मानकर उन पर कार्रवाई की जाएगी। जिला कलेक्टरों के नेतृत्व में भी जिलों में अधिकारी शराब दुकानों की नियमित रूप से जांच कर रहे हैं।
आबकारी आयुक्त डॉ. सिंह ने यह भी बताया कि विभाग के सभी मैदानी अधिकारियों को देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानों में मूल्य सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करवाने के भी निर्देश दिए गए हैं। उनसे यह भी कहा गया है कि ग्राहकों को बिल देने की व्यवस्था भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। आबकारी आयुक्त ने बताया कि लोकसभा चुनाव कार्यक्रम के तहत प्रदेश में 23 अप्रैल को होने वाले अंतिम चरण के मतदान को ध्यान में रखकर सभी विभागीय अधिकारियों को और उड़नदस्तों को शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन छापामार अभियान और तेज करने के लिए कहा गया है।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs