सखी सेंटर में पीड़ित महिला की शिकायत सुनकर प्रकरण में त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
रायपुर,// राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य
श्रीमती कमलेश गौतम ने कहा कि में छत्तीसगढ़ से महिलाओं के कम मामले आते हैं, इससे पता चलता है
कि यहां महिलाओं की स्थिति बेहतर है और उनसे संबंधित मामलों का बेहतर तरीके से
निराकरण किया जा रहा है। श्रीमती गौतम ने कहा कि महिलाओं के मामलों के अनुसार
विषयवार जागरूकता शिविरों का आयोजन करें जिसमें आवश्यक रूप से सखी सेंटर और महिला
हेल्पलाईन के टेलीफोन नंबरों की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपराधों
के प्रति पहले से सचेत रहते हुए काम करना चाहिए। माता-पिता बच्चों से बढ़ती दूरी कम
करें और पर्याप्त मॉनिटरिंग करें। अपराधों में कमी लाने के लिए बच्चों में अच्छे
नैतिक संस्कार डालना जरूरी है।
श्रीमती कमलेश गौतम ने छत्तीसगढ़ में
महिलाओं की स्थिति, पीड़ित महिलाओं
की मदद के लिए लागू की गई व्यवस्थाओं
और महिलाओं की बेहतरी के लिए किये जाने वाले कामों की जानकारी लेने आज रायपुर के
जिला अस्पताल परिसर स्थित देश के पहले सखी सेंटर, मठपुरैना स्थित आंगनबाड़ी सेंटर और
महिला हेल्प लाइन का अवलोकन किया। इस दौरान सखी सेंटर में काउंसलिंग के लिए पहुंची
पीड़ित महिला की शिकायत पर उन्होंने पुलिस से तुरंत कार्यवाही करते हुए आयोग को
रिपोर्ट प्रस्तुत करने निर्देशित किया।
श्रीमती गौतम ने सखी सेंटर में प्रकरण के पंजीयन से
लेकर निपटारें तक पूरी प्रक्रिया को विस्तार से जाना और वर्ष वार लंबित और निराकृत
प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने सखी सेंटर में पीड़ित महिलाओं से उनकी समस्याओं
और सेंटर में मिल रही सुविधाओं के संबंध में




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments