.jpg)
Hyderabad, 1 March 2024://// India’s largest iron ore producer delivered its best ever cumulative volumes upto February 2024. NMDC produced 3.92 million tonnes and sold 3.99 million tonnes of iron ore in February 2024, taking the cumulative tally to 40.24 million tonnes production and 40.48 million tonnes sales in 11 months of FY24.
NMDC’s sales performance in February 2024 is the company’s best ever February month sales since inception. The 3.99 million tonnes sales are 6% higher than the volume of iron ore sold in February 2023.
The company reported a growth of 13% in cumulative production and 21% in cumulative sales upto February 2024 over CPLY. Achieving its highest ever 11 month iron ore volumes in company history, NMDC is geared up to set new milestones in FY24.
Congratulating his team for this performance, Shri Amitava Mukherjee, CMD (Additional Charge) said, “The first mining company in India to cross the 40 million tonne mark and to achieve this milestone three times in row, we are poised to deliver historic iron ore volumes in FY24. NMDC’s growth has a multiplier effect throughout the economy. We are strategically positioning ourselves to augment this growth by ramping up production capacities, enhancing supply chain reliability and transforming towards NMDC 2.0.”
.jpg)
एनएमडीसी ने 40 एमटी का लक्ष्य पार किया11 माह का सर्वोत्तम उत्पादन की उपलब्धि हासिल की
हैदराबाद, 1 मार्च, 2024: भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक ने फरवरी, 2024 में अबतक के सर्वश्रेष्ठ संचयी आँकड़े प्राप्त किए । एनएमडीसी ने फरवरी, 2024 में लौह अयस्क का 3.92 मिलियन टन उत्पादन किया और 3.99 मिलियन टन की बिक्रीकी, जिससे वित्तवर्ष 24 के 11 महीनों में संचयी उत्पादन 40.24 मिलियन टन और संचयी बिक्री 40.48 मिलियन टन तक पहुँच गई है ।
एनएमडीसी का फरवरी, 2024 में बिक्री प्रदर्शन कंपनी की स्थापना के बाद से अबतक फरवरी माह का सर्वश्रेष्ठ बिक्री प्रदर्शन है । 3.99 मिलियन टन की बिक्री फरवरी, 2023 में लौह अयस्क की बिक्री से 6 प्रतिशत अधिक है ।
कंपनी ने फरवरी, 2024 तक गत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में संचयी उत्पादन में 13 प्रतिशत और संचयी बिक्री में 21 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है । कंपनी के इतिहास में अपनी अब तक की 11 महीने की अवधि की सबसे अधिक लौह अयस्क मात्र को प्राप्त करते हुए, एनएमडीसी वित्तवर्ष 24 में नए प्रतिमान स्थापित करने के लिए तैयार है ।
श्री अमिताभ मुखर्जी, सीएमडी (अतिरिक्त प्रभार) ने इस प्रदर्शन के लिए अपनी टीम को बधाई देते हुए कहा,”40 मिलियन टन का आंकड़ा पार करने वाली भारत की पहली खनन कंपनी और लगातार तीन बार इस मील के पत्थर को हासिल करते हुए हम वित्तवर्ष 24 में लौह अयस्क आंकड़ों की ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए तैयार हैं । एनएमडीसी के विकास का पूरी अर्थव्यवस्था में कई गुना प्रभाव पड़ता है । उत्पादन क्षमताओं को बढ़ाकर, आपूर्ति श्रृंखलाकी विश्वसनीयता को बढ़ाकर और एनएमडीसी 2.0 में परिवर्तन के द्वारा इस विकास को बढ़ाने के लिए हम स्वयं को रणनीतिक रूप से तैयार कर रहे हैं ।“




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments