दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

सी एम कैंप बगिया बना आशा का केन्द्र

Administrator 28-02-2024 20:26:09


***** सीतापुर के घायल जय कुमार को मिली एम्बुलेंस की सुविधा रायपुर के एम्स मे घायल का इलाज जारी *****

जशपुर, 28 फरवरी 2024  ////  जशपुर जिला के कांसाबेल ब्लॉक में स्थित सीएम कैम्प बगिया अब पूरे छत्तीसगढ़ के जरूरतमंदों की आशा का केंद्र बन गया है। मुसीबत के समय, सहायता प्राप्त करने के लिए लोग, यहाँ फोन करते हैं और उन्हें सहायता मिलती भी है।

ऐसा ही कुछ हुआ सरगुजा जिले के सीतापुर निवासी  जय कुमार (20 वर्ष) के साथ दरअसल, सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के खड़गाँव निवासी जयकुमार बारीक पिता सूरज बारीक, बाईक दुर्घटना का शिकार हो गए थे। इस दुर्घटना में जय कुमार के पैर और कमर में गंभीर चोट आई थी। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र मे प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सको ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर मे भर्ती किया था। मेडिकल कॉलेज से जय कुमार को रायपुर के एम्स के लिए रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज से रेफर होने के बाद, जय कुमार के स्वजनों के सामने, घायल जय को लेकर रायपुर तक पहुंचने की समस्या खड़ी हो गई। काफी प्रयास के बाद भी उन्हें एम्बुलेंस नहीं मिल पा रहा था, ऐसे में जय कुमार के पिता सूरज बारीक ने सहायता के बगिया के सीएम कैम्प में फोन लगाकर अपनी समस्या बताई। मदद के लिए पहल करते हुए, सीएम कैम्प ने सरगुजा के कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपन को जय कुमार को एम्स रायपुर तक पहुंचाने के लिए तत्काल एम्बुलेंस व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। कलेक्टर ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जय कुमार के लिए निःशुल्क निजी एम्बुलेंस की व्यवस्था कर, घायल को एम्स रायपुर पहुंचाया। जहाँ, घायल जय कुमार के उपचार की व्यवस्था की सीएम कैम्प द्वारा की गई है।

सीएम कैम्प बना आशा का केंद्र

उल्लेखनीय है कि सीएम कैम्प बगिया की पहल पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ से स्वास्थ्य सेवा सहित अन्य समस्या और मांगों को लेकर लोग फोन से सम्पर्क कर रहे हैं। यहाँ हर दिन आयोजित होने वाले जनदर्शन में भी लोग पहुंच रहे हैं। इन सभी जरूरतमंदो को तत्काल सहायता पहुंचाई जा रही है। सीएम कैम्प की पहल से अब तक स्वास्थ्य सेवा से जुड़े 125 जरूरतमंदो को सहायता पहुंचाई जा चुकी है।

स्वास्थ्य सेवा को लेकर सीएम संवेदनशील

जानकारी के लिए बता दें स्वास्थ्य सेवा मे सुधार और लोगों को गुणवत्तायुक्त सस्ती स्वास्थ्य सेवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शपथ ग्रहण करने के बाद से ही संवेदनशीलता दिखाई है। श्री साय ने मुख्यमंत्री पद की कमान सम्हालने के तत्काल बाद, प्रदेश में एम्बुलेंस व्यवस्था सुधारने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया था। कैबिनेट की पहली बैठक में प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में जेनरिक दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने का सख्त आदेश स्वास्थ्य विभाग को दिया गया था। अपने पहले बजट में मुख्यमंत्री ने जनजातिय बाहुल्य जशपुर जिले में स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने के लिए कुनकुरी में 200 बिस्तर की क्षमता वाली आधुनिक संसाधनों से लैस सर्वसुविधा युक्त अस्पताल निर्माण, 6 उप स्वास्थ्य केन्द्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन, जिला चिकित्सालय को आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित करने जैसे कई महत्वपूर्ण घोषणा की है।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs