रायपुर //// भारत 24 न्यूज़ चैनल ने नवा छत्तीसगढ़ को लेकर कल एक कार्यक्रम किया था उसमें हजारों लोगों ने शिरकत की वैसे तो इस कार्यक्रम के मुख्य उत्तरदाता सूबे के मुख्यमंत्री थे फिर भी उनके अलावा जो परदे के पीछे जनहित का कार्य करते हैं उन लोगों को भी चैनल ने प्रमुखता से मंच साझा किया है |
मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ और देश को लेकर एंकर की भूमिका में सुभाष चंद्र ने जो सवाल दाग रहे थे उनका जबाब छत्तीसगढ़ के सरल हृदय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हर सवाल का जवाब सहजता से सटीक दे रहे थे ,मुख्यमंत्री ने मोदी की गारंटी पर कैसे खरी उतर रही है छत्तीसगढ़ सरकार को लेकर बहुत ही सटीक जवाब दिए उन्होंने जिक्र करते हुए कहा कि हम नारी वंदन योजना ,किसानों को ₹ 3100 धान का मूल्य, और बेघर 18 लाख गरीबों को घर बना कर उन्हें पक्के मकान का मालिकाना हक़ देने जा रहे हें मकान बनाने का काम हम तेजी हो रहा है
जब उनसे 400 पार का नारा मोदी जी दे रहे हैं आप इसको लेकर कितने कॉन्फिडेंट है, पर सूबे के मुखिया ने
बड़ी दृढ़ता से जवाब देते हुए कहा कि जिस तरीके से पिछले 10 साल में देश के गरीबों को आदिवासियों को अनुसूचित जनजातियों को मोदी की हितग्राही योजनाओं ने लाभान्वित किया है वाही हमारे कॉन्फिडेंट की पूंजी है
सबसे बड़ी बात यह है कि मोदी जी जो कहते हैं उसको वह करते हैं जनता ने यह नारा दिया है मोदी है तो मुमकिन है यही हमारी 400 से पर की कुंजी है इस कुंजी को हमने जनता को सौप हुआ है जनता 400 से ऊपर का ताला खोलकर हमको अनुग्रहित करेंगे |
न्यूज़ चैनल ने अपने इस कार्यक्रम में उन प्रतिभाओं को भी खोजा है जो परदे के पीछे रहकर समाज में जनहित कार्य करते हैं उनको मंच प्रदान कर उनकी उपलब्धियां को अपने दर्शकों को तक यह जानकारी पहुंचाई इस कड़ी में होम्योपैथी में काम करने वाले डॉक्टर अर्पित चोपड़ा ने होम्योपैथिक पर अपनी उपलब्धियां बनाते हुए कहा है कि अब फिर से होम्योपैथिक पद्धति की ओर लोगों का आकर्षण बढ़ रहा है हमने इसमें शोध करके इस प्रक्रिया को जो धीमी प्रक्रिया के रूप में जानी जाती थी को तेज कर दिया है जिससे भारत ही नहीं पूरे विश्व में हमारी दवाइयां हमारे सुझाव आम जन तक पहुंच रहे हैं उन लाखों लोग उसका फायदा ले रहे |
इसी कड़ी में रायगढ़ जिला में जन्मे सुनील रामदास जिन्हें पर्यावरण प्रेमी के नाम से जाना जाता है की उपलब्धियां बनाते हुए कहा गया कि उन्होंने अपने पैसे से पर्यावरण के लिए पेड़ों को लगाने का काम किया है इन्हें पेड़ मित्र के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया मृदुभासी सुनील रामदास से जब पूछा की राम मंदिर को लेकर के उनके मन में क्या प्रेरणा थी ,संदर्भ यह था की सुनील रामदास रायपुर राम मंदिर के उपाध्यक्ष भी हैं पर उन्होंने दृढ़ता से जवाब देते हुए कहा कि जिस दिन इस मंदिर का निर्माण यहां पूरा हुआ था उसी दिन अयोध्या में राम मंदिर के बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया था जब यह बात उन्होंने कही थी उसे वक्त राम मंदिर के बनने की आशा की किरण नहीं दिखाई दे रही थी, अपने संस्मरण बताते हुए उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी भी यहां आए थे उन्हों ने भी कहा था कौशल्या की धरती पर बने इस राम मंदिर से अयोध्या में राम मंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है
सनातन धर्म के प्रेमी सनातनी सुनील रामदास ने सभी समूह के लोगों से आह्वान किया है कि हमारा डीएनए पूर्व में सनातनी ही था अलग-अलग समुदाय में हम बाँट गए जिसका फायदा पूरे विश्व से आए राजाओं ने लुटेरों ने लिया है इतहास गवाह है ये सभी बातें अब सबके सामने हैं आइये सनातन का ध्वज पकड़ कर हम भारत को उसकी खोई हुई संप्रभुता वापस दिलाकर मिल जुल कर रहें एक दूसरे का आदर करें वह धर्म बेर खत्म करें




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments