रायगढ़ 23/02/2024// आज प्रदेश का सबसे अधिक प्रदूषण फैलाने वाला रायगढ़ जिले में रोज जनसुनवाई हो रही है , सरकार बनने के बाद पिछले 15 दिनों से उद्योग विस्तार के लिए लगातार जनसुनवाई हो रही है इस जनसुनवाई का जनता भारी विरोध कर रही है ,लेकिन प्रशासन अपने हथकंडे अपना कर किसी भी तरह से जनसुनवाई को सफल बनाने में लगा हुआ है लोगों का जनआक्रोश का लेवल चरम पर पहुंच गया है जानकारों का कहना है की इसका असर लोक सभा चुनाव में देखने को मिलेगा पीड़ित गाँव वालो का कहना है की जब से प्रदेश में भाजपा सरकार आई हैतब से जन सुनवाई में तेजी आई है
पीड़ित गाँव वालो का कहना है की रायगढ़ के विधायक ओपी चौधरी जो आज पर्यावरण और आवास मंत्री हैं उन्होंने अपने चुनाव के दौरान यह कहा था कि रायगढ़ को प्रदूषण मुक्त किया जाएगा नए उद्योगों की जनसुनवाई नहीं होगी हमारी सरकार आए तो प्रदूषण से संबंधित किसी भी उद्योग की जनसुनवाई नहीं होगी लेकिन देखने में आ रहा है कि जब से वह पर्यावरण मंत्री बने हैं तब से सबसे अधिक जनसुनवाई उन्हीं के इलाके में सबसे ज्यादा रोज जनसुनवाई हो रही है |
जानकारों का कहना है कि जिस तरीके से 15 से 20 जनसुनवाई के विज्ञापन अखबारों में छपे हैं और उनकी तैयारी जमीनी स्तर पर चल रही हैं को लेकर रायगढ़ लोकसभा चुनाव में इसका माकूल जवाब देने के लिए जनता मन बना रही है इस तरह से हो रही इस शासन विरुद्ध घुसपैठ के पीछे यह भी कहा जा रहा है कि विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद कुछ स्थानीय अधिकारी और बीजेपी के नेता इस तरह की की जनसुनवाई को सफल बनाने के लिए लगे हें वो जमीनी स्तर पर प्रयास करके सरकार की छवि धूमिल करने में लगे हैं इसका असर लोकसभा चुनाव में दिखाई देने वाला है
जनसुनवाई से परेशान ग्रामीण उद्योग से फैलने वाले प्रदूषण को लेकर तमाम तरह की बीमारियों को झेल रहे ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा है कि उद्योग हम आगे लगने नहीं देंगे हम वैसे ही बहुत परेशान है इस प्रदूषण से|
एनजीटी के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में सबसे ज्यादा प्रदूषित तीन जिले हैं कोरबा -रायगढ़ और रायपुर इन जिलों में प्रदूषण फैलाने वाले एक भी उद्योग नहीं लगना चाहिए यह निर्देश और गाइडलाइन भी एनजीटी ने शासन को भेज रखी है लेकिन शासन में स्तर पर बैठ बड़े अधिकारी बड़े उद्योगपतियों से मिलकर अपना प्रदूषण तो ठीक कर रहे हैं जनता से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है यह आज तक का रिकॉर्ड तो यही है

दशकों से इस कुर्सी पर विराजमान पर्यावरण विभाग के सचिव तिवारी जी की मूछे तो एकदम साफ और सफेद कलर की दिखाई देती है लेकिन उनके क्रियाकलापों से छत्तीसगढ़ की पूरी भूमि धुआ युक्त काले रंग की हो रही है आज भी आप घर की छतों पर जाएंगे तो आपके पैर काले हो जाएंगे लेकिन तिवारी जी की मुछे एकदम सफेद और चमचमाती हुई दिखेगी




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments