रायपुर//। पूर्व विदेशी मंत्री सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने गहरा दुख व्यक्त करते हुये श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि हम सब अपार दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के सहभागी है।
अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव मोतीलाल वोरा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मो. अकबर, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, नगरीय निकाय मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मंत्री प्रेमसाय सिंह, मंत्री अमरजीत भगत, मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मंत्री अनिला भेड़िया, मंत्री उमेश पटेल, मंत्री रूद्र कुमार गुरू, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री एवं विधायक सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक अमितेष शुक्ल, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला, कांग्रेस संचार विभाग के सदस्य आर.पी. सिंह एवं प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्तागण घनश्याम राजू तिवारी, धनंजय सिंह ठाकुर, मो. असलम, एम.ए. इकबाल, विकास तिवारी, जे.पी. श्रीवास्तव, अभयनारायण राय, आलोक दुबे, कमलजीत सिंह पिंटू ने भी पूर्व विदेशी मंत्री सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments